फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डॉ.सीके जैन अध्यक्ष और डॉ.शरद गुप्ता सचिव बने

डॉ.सीके जैन अध्यक्ष और डॉ.शरद गुप्ता सचिव बने

Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
डॉ.सीके जैन अध्यक्ष और डॉ.शरद  गुप्ता सचिव बने
बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बदायूं शाखा की बैठक में आम सहमति से डॉ. सीके जैन को अध्यक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता को सचिव और डॉ. सुजाय को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉक्टरों ने गरीब मरीजों को सस्ता इलाज देने के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर अपनी सहमति जताई। ब्लड बैंक के लिए नई टीम डीएम और जनप्रतिनिधियों से मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सोमवार को आयोजित बैठक में सबसे पहले संगठन के एजेंडे पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बदायूं में गरीब मरीजों को सस्ते में इलाज दिया जाए, जिसके लिए भी एसोसिएशन काम करेगी। बोले-यहां पर ब्लड बैंक की बहुत बड़ी आवश्यकता है। जब कभी मरीज को खून की जरूरत होती है तो उसे समय पर खून नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से तमाम मरीजों का जीवन संकट में आ जाता है। यदि ब्लड बैंक खुल जाए तो मरीजों को बहुत लाभ मिल सकेगा। इसके लिए एसोएशिन से अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेगी। सचिव डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यों की रूपरेखा जल्द ही तय की जाएगी। जनता और डॉक्टर के बीच खोया हुआ विश्वास वापस लाने का भी प्रयास किया जाएगा। बैठक में डॉ. एससी नौगरैय्या, डॉ. रितुज, डॉ. इत्तेहाद आलम, डॉ. संजीव गुप्ता समेत कई डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed