फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्वच्छता को लेकर बैरमई कालेज में हुआ सामूहिक यज्ञ

स्वच्छता को लेकर बैरमई कालेज में हुआ सामूहिक यज्ञ

Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता को लेकर बैरमई कालेज में हुआ सामूहिक यज्ञ

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। ब्लाक अंबियापुर के गांव खैरी स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने ओडीएफ को लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को खुले में शौच न करने का आह्वान किया।
प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सक्सेना ने कहा कि खुले में शौच करने से कई तरह के रोग फैल जाते है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करें। ग्राम प्रधान शबीना बेगम ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की शपथ ग्रहण दिलाई। इस मौके पर प्रधान पति अबरार खां, प्रिंयका, ज्योति देवल, सुधा रानी, नीतू, रहमत उल्लाह, गौरव बाबू, खुशबू सक्सेना, गुडडो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर नगर के सिरासौल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ.पवन कुमार समेत सभी कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की।
-------------------------
खुले में शौच न करने का कराया संकल्प
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग स्थित ग्राम समाज इंटर कॉलेज में सोमवार को सामूहिक यज्ञ हुआ। यज्ञोपरांत स्वच्छता पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि स्वच्छता चाहे तन की हो, मन की हो या वतन की हो बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमने खुले में शौच करके धरती को गंदा कर दिया है। खुले में शौच करना बीमारियों को अपने पास लाना है। इसलिए जरूरी है कि शौचालय बनवा कर इस धरती को स्वच्छ करें। उन्होने 24 गांवों से शिक्षा लेने आ रहे छात्रों को खुले में शौच न करने का संकल्प भी कराया। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल राजीव शर्मा, अरविंद सिंह, राजीव पाठक, तानिया, अरविंद श्रीवास्तव, मोना, भावना, देवदत्त माथुर, महेश बाबू शर्मा, महेंद्र सिंह, श्यामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed