{"_id":"598dbab14f1c1b7f2b8b463b","slug":"141502460593-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों से खुद निपटेंगी ब्लूमिंगडेल की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों से खुद निपटेंगी ब्लूमिंगडेल की छात्राएं
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्राएं अब खुद मनचलों का मुकाबला करेंगी। सड़कों पर घूमने वाले मवालियों से निपटने के लिए यहां की छात्राए आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। इसके लिए स्कूल में एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।
तीन दिवसीय इस कार्यशाला का शुक्रवार दूसरा दिन था। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम आईं प्रशिक्षिका दीप्ति शंकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए छात्राओं को चाहिए कि वे अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मबल जगाए। क्योंकि आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास और आत्मबल दोनों जरूरी है। प्रधानाचार्य मिली घोष ने कहा कि बालिकाएं संकट के समय घबराने के बजाय डटकर मुकाबला करें। उन्होंने के कहा कि छात्राएं इस कार्यशाला में जो सीखें उसे अपने परिवार और आसपास की लड़कियों को भी सिखाएं। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।