फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कुंवरगांव के मोहनपुर में वायल फीवर का प्रकोप

कुंवरगांव के मोहनपुर में वायल फीवर का प्रकोप

Fri, 11 Aug 2017 07:31 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव के मोहनपुर में वायल फीवर का प्रकोप
कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव मोहनपुर में वायरल ने पैर पसार लिए हैं। गांव में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे वायरल की चपेट में हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का अभाव होने की वजह से गांव के लोग निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के गांव ललेई और लोचनपुर में भी बुखार फैल चुका है।
विज्ञापन

मोहनपुर गांव में पिछले सप्ताह वायरल का प्रकोप शुरू हुआ था। धीरे-धीरे गांव के कई लोग बुखार की जद में आ गए। गांव के भूरे (35), राखी (3) पुत्री गुड्डू, रूपवती (19) पुत्री महेंद्र, ओमवती (21), जावित्री (17) पुत्री भवानी प्रसाद, डालचंद्र (60), गंगा देवी (40) पत्नी महीपाल, नीरज (11) पुत्री अमर सिंह, अनिल (10) पुत्र केदार, जानकी प्रसाद (45), पूनम (19) पुत्री चोखे, रामेश्वर (30), कुमार (20), राजेंद्र (28), नितिन (4) पुत्र रामसेवक, प्रेम सिंह (23), मनोज (22) समेत कई लोग वायरल की चपेट में हैं। बीमार लोगों को शरीर में दर्द के साथ कमजोरी और ठंड के साथ बुखार की शिकायत है। गांव के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का अभाव होने की वजह से वह निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रायपुर में लिए 46 सेंपुल
मूसाझाग/गुलड़िया। मूसाझाग क्षेत्र के गांव रायपुर में बुखार से युवती की मौत और कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गांव के 46 लोगों के खून के सेंपुल की जांच को लिए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी को वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर गांव में कई दिन पहले वायरल ने दस्तक दी थी। देखते ही देखते गांव में कई लोग बुखार की चपेट में आ गए। गुरुवार को शेर सिंह की 19 वर्षीय बेटी भगवती की की मौत हो गई थी। यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी तो शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम में डॉ. राम प्रकाश गंगवार, फार्मासिस्ट संदीप, राघवेंद्र, अंशुल, कमलकांत आदि रहे।

-------
कुंवरगांव के लोचनपुर में भी लगा हेल्थ कैंप
कुंवरगांव। गांवों में फैल रहीं बीमारियों के लेकर अब सेहत महकमा गंभीर दिखने लगा है। रायपुर गांव में युवती की बुखार से मौत के बाद शुक्रवार को कुंवरगांव के गांव लोचनपुर में भी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गांव में कई लोग बीमार हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर लोग वायरल की जद में हैं। गांव में हेल्थ कैंप लगाकर दवाओं का वितरण जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed