{"_id":"5954eedc4f1c1b87118b4eaa","slug":"141498738396-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी गायब होने से करोड़ों का टर्नओवर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी गायब होने से करोड़ों का टर्नओवर ठप
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
बैंक ऑफ बड़ोदा में बृहस्पतिवार को भी कनेक्टिविटी फेल रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन पहले बैंक परिसर के पास ही डैमेज हुई बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड लाइन तक पहुंचने में नाकाम कर्मचारियों ने पूरे दिन हाथ-पैर मारने के सिवाय कुछ और नहीं किया। कनेक्टिविटी के अभाव में जहां लाखों के रुपये के चेक पास नहीं हो पाए, वहीं ग्राहकों को मायूस होकर बैंरग होना पड़ा। तीन दिन में करीब चार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
बैंक कर्मियों को बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड लाइन डैमेज होने की जानकारी बुधवार दोपहर में उस वक्त हुई जब प्रबंधक की शिकायत पर संचार कर्मी मौके पर पहुंचे। संचार कर्मियों ने ब्रॉडबैंड लाइन को कई स्थानों पर चेक किया लेकिन ठीक करने में सफलता नहीं मिली। हालांकि मंगलवार दोपहर में ही कनेक्टिविटी गायब हो गई थी लेकिन तब तक बैंक कर्मी करीब डेढ़-दो सौ ग्राहकों का लेनदेन का चुके थे। कनेक्टिविटी नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों में हरीओम का कहना है कि तीन दिन से रोजाना चक्कर काटने के बाद उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। कई ग्राहकों के चेक पास नहीं हो पाए हैं। आरडी और एफडी भी कनेक्टिविटी के फेर में पड़ गई हैं। बता दें कि बैंक से बचत और चालू खाते के करीब 27 हजार खाताधारक जुड़े हैं। एक दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक टर्नओवर हो जाता है। पांच सौ से अधिक व्यापारियों के खाते भी इसमें शामिल हैं। उनका व्यापारिक कामकाज भी प्रभावित रहा। प्रबंधक ने तीसरे दिन भी कनेक्टिविटी गायब होने की वजह से बैंक के क्षेत्रीय अफसरों को भी अवगत करा दिया है।
--
कनेक्टिविटी के अभाव में एटीएम बना शोपीस
उझानी। बैंक ऑफ बड़ोदा परिसर के गेट पर ही एटीएम लगा है। कई ग्राहक रुपये निकालने के लिए वहां गए तो उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। बता दें कि बैंक का दूसरा एटीएम लिंक रोड पर एलआईसी दफ्तर के पास लगा है। लिंक रोड वाले एटीएम में कनेक्टिविटी उपलब्ध थी पर रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
--
वर्जन....
बैंक और बीएसएनएल के अफसरों को ब्रॉडबैंड लाइन डैमेज होने से आ रही दिक्कत से अवगत करा दिया गया है। बीएसएनएल के इंजीनियर ने भी मुआयना कर लिया है लेकिन अब तक डैमेज लाइन का पता नहीं लगा है। उम्मीद शुक्रवार पूर्वाह्न तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
- किशनलाल, वरिष्ठ प्रबंधक