{"_id":"5ca4a60abdec2213f80170c3","slug":"131554294282-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को जल्द मिलेंगी सात नई 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को जल्द मिलेंगी सात नई 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले को 108 नई एंबुलेंस और मिलने जा रहीं हैं। अनुमान है कि इसी सप्ताह सात एंबुलेंस आ जाएंगी। इससे मरीजों के लाने और ले जाने की परेशानी घटेगी। कई जगह प्वांइटों पर लगी एंबुलेंस जर्जर हो चुकी हैं, उन्हें हटाने का निर्णय किया गया है।
108 और 102 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सपा शासनकाल में हुई थी, तभी से यह एंबुलेंस जिले की सड़कों पर दौड़ रहीं हैं। इनमें कई एंबुलेंस की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि पता नहीं कब वह धोखा दे जाएं, कब उन्हें धक्का लगाना पड़े। ऐसे हालात से निपटने के लिए जिले को सात नई 108 एंबुलेंस और मिलने जा रहीं हैं। एंबुलेंस संचालन के जिला प्रभारी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि दातागंज, समरेर, कादरचौक, जगत, उसावां, कछला और पुलिस लाइन में खड़ी होने वाली एंबुलेंस क्षमता से अधिक चल चुकी हैं। काफी जर्जर भी हो चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने शासन को लिखा था, जिस पर जिले को सात नई एंबुलेंस देने का वादा किया गया। हो सकता है कि इसी सप्ताह एंबुलेंस आ जाएं, जिससे मरीजों की परेशानी खत्म हो जाएगी। उसके बाद दातागंज, समरेर, कादरचौक, जगत, उसावां, कछला और पुलिस लाइन पर लगीं एंबुलेंस हटा दी जाएंगी। उन्हें कंपनी को वापस भेज दिया जाएगा।