{"_id":"5ca3a3d9bdec2239135ec0cc","slug":"131554228185-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में नहीं पहुंच रहे कार्मिकों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में नहीं पहुंच रहे कार्मिकों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोकसभा चुनाव कराने के लिए कार्मिकों को ब्लूमिंगडेल स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन सौ से अधिक कार्मिक ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे थे, वहीं दूसरे दिन भी दोनों पालियों में कुल 121 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार से ब्लूमिंगडेल स्कूल में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन के प्रशिक्षण में सौ से अधिक कार्मिक गैरहाजिर रहे, वहीं मंगलवार को 121 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि दो दिनों में जो कार्मिक किन्हीं कारणवश प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे है, वे तीन अप्रैल को पहुंचकर प्रशिक्षण लें। उन्होंने कहा कि इसके बाद में भी जो गैरहाजिर रहे हैं उनके लिए अंतिम अवसर सात अप्रैल का रहेगा, जिसमें सभी छूटे हुए कार्मिक कलक्ट्रेट में ट्रेनिंग लें। उसके बाद भी जो कर्मिक अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।