फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिल्ली से लौट रही रोडवेज में यात्री की मौत

दिल्ली से लौट रही रोडवेज में यात्री की मौत

Fri, 14 Dec 2018 08:47 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रही रोडवेज में यात्री की मौत
दिल्ली से लौट रही रोडवेज की बस में यात्री की मौत
विज्ञापन

परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम, घर ले गए शव
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शुक्रवार तड़के दिल्ली से बदायूं लौट रही एक रोडवेज बस में 50 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। इसके बारे में बस के स्टैंड पहुंचने पर पता चला। उसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। बाद में पहुंचे परिवार वाले शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए ले गए।

करीब 50 वर्षीय यात्री रमनलाल पुत्र फकीरी हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर निवासी था। वह दिल्ली में एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। गुरुवार रात करीब दस बजे रमनलाल घर लौटने के लिए बदायूं डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ था परंतु रास्ते में ही उसकी बस की सीट पर मौत हो गई। उसके नजदीक सीटों पर बैठे यात्री रास्ते भर समझते रहे कि वह सो रहा है। तड़के यह रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। सभी यात्री नीचे उतर गए लेकिन वह सीट से नहीं उठा। इस पर परिचालक ब्रजपाल ने पहले उसे आवाज लगाई। बाद में उसे हाथ पकड़ कर उठाया तो वह दंग रह गया। उसने तुरंत रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। उस समय रमनलाल की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पहचानकर उसके परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रमनलाल काफी समय से बीमार था। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। इस दौरान चर्चा रही कि यात्री की जहरखुरानी का शिकार होने के बाद मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed