फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मोबाइल का सिम गायब, रेलवे ट्रैक के समीप मिले खून के धब्बे

मोबाइल का सिम गायब, रेलवे ट्रैक के समीप मिले खून के धब्बे

Thu, 13 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल का सिम गायब, रेलवे ट्रैक के समीप मिले खून के धब्बे
 नगर निवासी सौरभ शर्मा उर्फ टीटू की मंगलवार को कासगंज में रेलवे ट्रैक पर से लाश बरामद होने के मामले में दूसरे दिन भी पसोपेश का माहौल बना रहा। बदहवास घरवाले अभी तक कुछ भी समझ नहीं पाए हैं। वह अपने करीबियों के साथ जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें ट्रैक के आसपास ऐसे हालात नजर आए जो हादसे की ओर इशारा नहीं करते। शरीर का हिस्सा जहां से छिन्न-भिन्न हुआ, उसके आसपास कपड़े भी पूरी तरह सुरक्षित थे। पर्स में महज 10 रुपये का नोट मिलने के साथ उसके सेलफोन की सिम भी गायब थी।
विज्ञापन

मृतक साहूकारा मोहल्ले के टीटू शर्मा को लेकर बुधवार सुबह में लोगों की जुबां से एक बात जरूर सामने आई कि वह सोमवार रात करीब 10 बजे तक अपने दोस्तों के साथ एक विवाद को सुलझाने में लगा रहा था। इसके बाद उसने अपने भाई रवि को कॉल भी की थी। कॉल करके उसने कुछ रुपये मांगे थे, लेकिन यह नहीं बताया था कि रुपयों का वह क्या करेगा। इसके बाद ही किसी परिचित की कॉल पर चला गया। टीटू को बुलाने के लिए कॉल किसने की, यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा लेकिन लाश बरामदगी के समय उसके सेलफोन में सिम नहीं मिलने से मामला और पेचीदा हो गया है। इससे एक बात तो साफ है कि हादसा होता तो सेलफोन से सिम गायब नहीं होती। लाश बरामदगी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने लौटकर बताया कि जहां लाश पड़ी थी, उसके पास तो नहीं लेकिन चंद कदम दूर खून के धब्बे नजर आए। शरीर जहां से छिन्न-भिन्न हुआ, वहां से ऊपर-नीचे के कपड़े पूरी तरह से सुरक्षित थे। मौके के ऐसे ही कुछेक और हालात भी हत्या कर लाश का रेलवे ट्रैक फेंके जान का संकेत दे रहे हैं। उधर, लाश बरामद करने वाले कासगंज के दरोगा आदित्य कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक के घरवालों से उन्होंने बात की है। घरवालों ने अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के के बाद ही विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed