फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस-प्रशासन हुए अलर्ट, 13 तक बारहवीं तक के स्कूल बंद

पुलिस-प्रशासन हुए अलर्ट, 13 तक बारहवीं तक के स्कूल बंद

Sat, 11 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन हुए अलर्ट, 13 तक बारहवीं तक के स्कूल बंद
फोटो-16, 17, 18, 19, 20
विज्ञापन


13 तक बारहवीं तक के स्कूल बंद
बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार रात हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन का कड़ा रुख,
पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे भ्रमण करती रहेंगी पेट्रोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार रात हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिहाज से डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की शनिवार 11 से सोमवार 13 अगस्त तक छुट्टी कर दी है। ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे निगरानी रखने को कहा है। उधर, बदायं- बरेली की सीमा से कछला तक पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सीओ और थानेदारों को मूवमेंट में रहने के निर्देश हैं। ट्रैफिक डायवर्जन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
बरेली-बदायूं हाईवे पर बवाल की शुरुआत एक मैजिक वाहन और डीसीएम के टकराने पर हुई थी। मैजिक वाहन में बरेली के किला छावनी निवासी करीब डेढ़ दर्जन कांवड़िया सवार थे। हादसे में लगभग सभी कांवड़ियों के चोटें आई थीं। कुछ गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए बरेली इज्जतनगर के कांवड़ियों ने तुरंत यूूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस आई और दो घायलों को ले गई, परंतु बाकी कांवड़िया वहीं तड़पते रहे। तब तक हाईवे पर दर्जनों कांवड़िया एकत्र हो गए। उन्होंने हाईवे पर उत्पात शुरू कर दिया। जिस डीसीएम ने टक्कर मारी, उसके चालक 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरीश निवासी भुजगढ़ी थाना अन्नीया जिला बुलंदशहर को पीट दिया। साथ ही डीसीएम को आग के हवाले कर दिया। बाद में जो भी वाहन हाईवे से गुजरा उसमें तोड़फोड़ की। रूहेलखंड डिपो और दूसरी अन्य डिपो की रोडवेज बस पर पथराव किया गया। जिसमें सवार यात्री बस से उतरकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। वहीं सड़क किनारे खड़े कई ट्रकों के शीशे तोड़ डाले। इसी दौरान मौके पर पहुंची बिनावर थाना पुलिस ने कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास किया, परंतु कांवड़िया पुलिस पर ही भारी पड़ गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया और सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। करीब एक घंटे तक हाईवे पर उत्पात होता रहा। बाद में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पारसनाथ और कई थानों की पुलिस पहुंचे तो कांवड़ियों को बमुश्किल शांत किया गया। रात करीब एक बजे घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल भेजा गया। तब मामला शांत हुआ और कांवड़िया कछला गंगा घाट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

--
वाहनों की चाबी तक निकाल ले गए कांवड़िया
बरेली-बदायूं हाईवे पर हुए बवाल के दौरान चालक और हेल्परों को वाहन की चाबी निकालना तो दूर अपनी जान बचानी मुश्किल पड़ गई। वाहनों के चालक और हेल्पर दूर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। तब कहीं वाहन चालक हाईवे पर लौटे। परंतुु तब तक सभी वाहनों की चाबियां निकाल ली गई थीं। चालकों का कहना है कि वाहनों की चाबियां कांवड़ियों ने ही निकाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रोडवेज यात्रियों का सामान ले गए
तोड़फोड़ के दौरान रोडवेज बसों में सवार यात्री और उसके चालक-परिचालक को अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों में भाग खड़े हुए। आरोप है कि कांवड़ियों के रूप में उत्पात मचा रहे कुछ लड़के बस से यात्रियों सामान उठा ले गए।
--
फायर बिग्रेड ने बुझाई आग
जिस डीसीएम को कांवड़ियों ने आग के हवाले किया था, उसमें कपड़ा भरा था। कांवड़ियों के आगे पुलिस भी नहीं आ सकी थी। करीब आधा घंटा तक डीसीएम में लगी आग सुलगती रही। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

--
अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जिस डीसीएम की टक्कर लगने से मैजिक सवार कांवड़िया घायल हुए थे। उसी डीसीएम चालक के खिलाफ बरेली के किला छावनी निवासी महावीर पुत्र नन्हेलाल ने तहरीर दी थी। बिनावर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
---------------
वर्जन-
सभी को अलर्ट कर दिया गया है। पेट्रोलिंग पार्टियों को मूवमेंट में रहने को कहा गया है। संबंधित थानेदार अपने इलाके पर 24 घंटे नजर रखने को कहा गया है।
- अशोक कुमार, एसएसपी
-----
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। समस्त संबंधित अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश है।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed