{"_id":"5b6c8aaf4f1c1bcb2e8b563e","slug":"131533840047-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कासगंज ट्रेन का इंजन फेल, एक घंटे परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कासगंज ट्रेन का इंजन फेल, एक घंटे परेशान रहे यात्री
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कासगंज ट्रेन का इंजन फेल, एक घंटे परेशान रहे यात्री
बदायूं। गुरुवार शाम बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन का रास्ते में इंजन फेल गया, जिससे ट्रेन करीब एक घंटा लेट हो गई। जैसे-तैसे ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके बाद दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। तब कहीं ट्रेन कासगंज के लिए रवाना हो सकी।
गाड़ी नंबर 55358 बरेली-कासगंज गुरुवार शाम बरेली जंक्शन से कासगंज के लिए रवाना हुई थी। इसका बदायूं पहुंचने का समय शाम करीब साढ़े छह बजे था। ट्रेन बिनावर से निकलकर ग्राम खुनक के पास पहुंची थी कि उसी समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी, वहीं रुक गई। इस संबंध में चालक ने स्टेशन मास्टर को उसी समय सूचना दे दी। शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे-तैसे गाड़ी बहुत ही धीमी गति से बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे बदायूं के यात्रियों को तो राहत मिली परंतु कासगंज जाने वाले यात्रियों को इंजन आने का इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरा इंजन जोड़ा गया, उसके बाद ट्रेन बदायूं से कासगंज रवाना हुई।