फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगा घाट पर लगा कांवड़ियों का मेला

कछला गंगा घाट पर लगा कांवड़ियों का मेला

Wed, 01 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर लगा कांवड़ियों का मेला
फोटो- 31 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर
कांवड़ियों का मेला
गंगाघाट से सड़कों तक गूंज रहे भोले बाबा के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों के मेले का नजारा है। मंगलवार को भी कांवड़ियों के गंगाघाट पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से शाम तक कछला गंगाघाट से लेकर सड़कों तक जयकारे गूंजते रहे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत होने की वजह से कांवड़ियों की टोलियों की संख्या काफी कम रही। मंगलवार को कछला गंगाघाट पर गंगाजल भरने के लिए पहुंचे कांवड़ियों ने पूजा-अर्चना की।
कांवड़ यात्रा का दूसरा पड़ाव अगला सोमवार होगा। दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गंगाघाट पर सुबह दो दर्जन से अधिक टोलियां पहुंचीं। बरेली और पीलीभीत की टोली में शामिल कांवड़ियों में नेत्रपाल ने बताया कि उनकी टोली गोला गोकर्णनाथ के शिवालय में जलाभिषेक करेगी। गोला के शिवमंदिर में जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। जल भरने के बाद कांवड़ियों ने पहले कांवड़ पूजन किया फिर आरती कर भगवान भोलेनाथ का स्तुति की। बरेली-मथुरा हाईवे पर शिवभक्तों की टोलियों ने जमकर धमाल किया। भजनों पर थिरकते कांवड़ियों ने गुलाल भी उड़ाया। इधर, घाट पर मौजूद दुकानदारों में रामकिशन ने बताया कि कांवड़ियों का सिलसिला यूं तो प्रत्येक दिन जारी रहेगा लेकिन शुक्रवार से टोलियों में फिर से इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

-----------
ऐतिहासिक बुर्रा-अहीरवारा के मंदिर में हर सोमवार को होगा जलाभिषेक
उझानी। इलाके में बुर्रा-अहीरवारा के शिवमंदिर का खासा महत्व है। शिवमंदिर में पहले सोमवार को भी जलाभिषेक हुआ था। जलाभिषेक का क्रम पूरे सावन महीने हर सोमवार को होगा। इलाके के लोगों में फतेहपुर के अतर सिंह आचार्य और बुर्रा फरीदपुर के संतराम यादव का कहना है कि सावन महीने में बुर्रा-अहीरवारा के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए खासकर सोमवार वाले दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed