{"_id":"5b58c3b94f1c1b54638b4adc","slug":"131532543929-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खतरा बनी अंडरग्राउंड केबल, हो चुके हैं कई हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खतरा बनी अंडरग्राउंड केबल, हो चुके हैं कई हादसे
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1,2,3
शहर में खतरा बनी अंडरग्राउंड केबल, हो चुके हैं कई हादसे
बारिश होने पर केबल बॉक्स में उतर आता है करंट
लोगों में आक्रोश, नहीं सुन रहे बिजली विभाग के अफसर
चीफ इंजीनियर ने भी उठाए केबल की गुणवत्ता पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बिछाई गई बिजली की अंडरग्राउंड केबल लोगों की जान के लिए खतरा बन गई है। अंडरग्राउंड लाइन के केबल बॉक्स इतने नीचे लगे है कि छोटे बच्चे भी आराम से छू सकते हैं। बारिश होने पर केबल बॉक्स में करंट आने लगता है। इससे शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। कई जगह केबल मानक से कम गहराई पर डाल दी गई, जिससे जलभराव होने पर पानी में करंट दौड़ने लगता है। बुधवार सुबह शहर के चित्रांश नगर में लगे केबल बॉक्स में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने पर एक गाय को तेज झटका लगा। उधर से गुजर रहे लोग पीछे नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई।
-----
हादसा एक
केबल बॉक्स से जमीन पर उतरा करंट, गाय को लगा झटका
बुधवार 25 जुलाई की सुबह शहर में कुछ देर बारिश हुई। बारिश का पानी सड़क पर भर गया। जलभराव होने पर चित्रांश नगर में लगे केबल बॉक्स के खुले तार बाहर निकले हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उधर से गुजर रही एक गाय पानी की तरफ बढ़ी तो करंट लगने पर कांपने लगी। गाय की हालत देखकर लोगों ने बिजली दफ्तर फोन करके सप्लाई बंद कराई। कुछ लोगों ने डंडे के सहारे गाय को दूर किया। उधर से गुजर रहे लोगों को रास्ते में रोक दिया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केबल बॉक्स के तार ठीक किए। इस हादसे को लेकर लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
---------
हादसा दो
तीन घंटे में तलाश किया फाल्ट तीन जून को मीरा सराय में केबल बॉक्स से से जमीन में करंट उतर आया था। वहां रहने वाले आठ लोगों के करंट लगा था। तब मोहल्ले वालों ने फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई थी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारी करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट तलाश पाए थे। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की गई थी। हालांकि इसमें कोई जानहानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
--------
हादसा तीन
करंट की चपेट में आकर गाय मरी 13 फरवरी को शहर के मोहल्ला नेकपुर में लगे केबल बाक्स में करंट उतर आया था। उसी दौरान नेकपुर गली नंबर पांच में रहने वाले मुकेश सिंह की गाय रस्सी तोड़कर भागी। उधर से गुजरी गाय केबल बॉक्स को रगड़ते हुए निकली, जिससे करंट लगने पर गाय की मौत हो गई।
----
चीफ इंजीनियर को मानक के विपरीत मिली केबल
मंगलवार को बदायूं आए चीफ इंजीनियर आरवी सक्सेना ने शहर में घूम कर अंडरग्राउंड केबल देखी थी। उन्हें शहर में कई जगह तारों के जोड़ों पर ग्रेलेड्स की कमी मिली, जिस पर उन्होंने अपत्ति जताई। कहा कि इसमें चूहा, गिलहरी, छिपकली आदि घुस सकते हैं, जो केबल को नुकसान पहुंचा सकते है। उन्हें कई जगह केबल जमीन की ऊपरी सतह पर मिली। इसको लेकर कड़ी नाराजगी जताई और केबल ठीक कराने को कहा।
क्या बोले लोग
--------
फोटो-4-
मनमर्जी लगा दिए बॉक्स
अंडरग्राउंड लाइन मनमर्जी तरीके डाल दी गई। केबल बॉक्स इतने नीचे लगा दिए गए कि छोटे बच्चे भी हाथ डाल सकते हैं। कई जगह तारों को खुला छोड़ दिया गया है। इससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
- राजेश, चित्रांश नगर
---
फोटो-5
केबल डाली, जेब भरी
अंडरग्राउंड केबल डालने में सीधा कमीशनबाजी का खेल चला। सपा सरकार में सपाइयों ने खेल किया। अब भाजपा वाले आगे आ गए। आम आदमी की जान जोखिम में डालने को मानक से इतर केबल डाल दी गई।
-राजेश सक्सेना, भाकियू नेता ---
फोटो-6
मिलकर किया खेल
अंडरग्राउंड केबल बिछाने में बिजली विभाग और ठेकेदार ने मिलकर खेल किया। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जनता की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं।
- सर्वेश कुमारी, चित्रांशनगर
----
फोटो--7
मानक को करें पूरा
अंडरग्राउंड केबल उखाड़कर दोबारा मानक के अनुरूप डाली जानी चाहिए। केबल बॉक्स ऊंचाई पर लगें। ताकि लोगों की जान को खतरा न रहे। केबल बॉक्स में करंट आने से अभी पशु मर रहे हैं। आगे कुछ भी हो सकता है।
- गंगा देवी, चित्रांश नगर
---
यह हैं मानक
अंडरग्राउंड केबल जमीन में सतह से 30 इंच नीचे डालने का नियम है। जरूरत पर दूसरा केबल उससे गहराई में यानी जमीन की सतह से 70 इंच नीचे डाला जाना चाहिए। रोड क्रॉस करने वाले केबल को पाइप के अंदर से डालना चाहिए। ------------------------
चीफ इंजीनियर ने जो कमियां बताई है, उनको लेकर संबंधित कंपनी को बोल दिया है कि वह उसे जल्द से जल्द ठीक करा दें। जोड़ वाले स्थानों पर केबल ऊपर रखा जाता है।
-मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता