{"_id":"5ae8663a4f1c1b9b098b77b5","slug":"131525179962-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल
Updated Tue, 01 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21,22, 23
बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर ग्राम उसमानपुर के पास हुआ हादसा, लगन चढ़ाकर लौट रहे थे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें चार लोगों को बरेली रेफर किया गया है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लगन चढ़ाकर अपने गांव लौट रहे थे।
यह हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। उस समय सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमनपुर वेला निवासी जवाहर यादव अपनी बेटी मीरा की लगन चढ़ा कर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर पट्टी से लौट रहे थे। सभी रिश्तेदार और गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। ट्रैक्टर गांव के प्रकाश का बेटा जितेंद्र चला रहा था। रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली बदायूं-दिल्ली रोड पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उसमानपुर के पास पहुंची थी कि उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में कमनपुर वेला निवासी भूप सिंह (65), चोखेलाल (50), पप्पू (30), भूरे (50), महेश (45), नरेश (40) और श्रीपाल (50) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रॉली में बैठे लगन चढ़ाने वाले पंडित सुरेश शर्मा (65) निवासी ग्राम डकारा पुख्ता की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40-45 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस वहां पहुंच गई और चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से भूप सिंह, चोखेलाल, नरेश और श्रीपाल को बरेली रैफर किया गया। इधर, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। मृतक सुरेश शर्मा के तीन बेटे हैं, जो खेतीबाड़ी करते हैं और स्वयं सुरेश शर्मा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराते थे।