फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ीं महिला दलाल

जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ीं महिला दलाल

Thu, 12 Apr 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ीं महिला दलाल
फोटो-6
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ी महिला दलाल
मरीज को प्राइवेट में ले जा रहीं थी, मना करने पर झगड़ा किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला रफादफा किया
अमर उजाला ब्योरो
बदायूं। डीएम की सख्ती के बावजूद जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दलालों का वर्चस्व खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को दो महिला दलाल जिला महिला अस्पताल से मरीज को ले जा रही थीं। वार्ड आया के विरोध करने पर महिला दलाल झगड़ा करने लगीं। सूचना देने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस महिला दलालों को पकड़ने के बजाय मामले को रफादफा करके लौट गई।

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कादरचौक थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपनी गर्भवती बेटी दिखाने जिला महिला अस्पताल पहुंची। जिला महिला अस्पताल में वह डॉक्टर को तलाश रही थी। वहां उन्हें दो महिलाएं मिलीं। उन्होंने पहले जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों की बुराई की और अच्छा इलाज कराने का बहाना करके मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाने लगीं। किसी अन्य व्यक्ति ने दलालों के अस्पताल से मरीज ले जाने के बारे में वार्ड आया तसब्बरी बेगम को बता दिया। वार्ड आया के मना करने पर महिला दलाल गाली गलौज करते हुए वार्ड आया से झगड़ा करने लगीं। इससे काफी देर हंगामा होता रहा। वार्ड आया ने आशाओं का आक्रामक रूप देख यूपी 100 पुलिस को फोन कर दिया। जिला महिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला सिपाही को बुलाकर एक दलाल को पकड़ लिया। इसी बीच दूसरी दलाल मौके से खिसक गई। वार्ड आया ने बताया कि दोनों महिला दलाल रोज अस्पताल आती हैं और मरीजों को उठाकर प्राइवेट अस्पताल ले जाती हैं। इन दलालों को प्राइवेट अस्पताल कमीशन देते हैं। पुलिस ने महिला दलालों को समझाकर शांत किया और चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed