फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हिंदुवादियों ने बाजार बंद कराया, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक

हिंदुवादियों ने बाजार बंद कराया, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक

Mon, 29 Jan 2018 06:28 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
हिंदुवादियों ने बाजार बंद कराया, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02,03
विज्ञापन


उझानी में हिंदुवादियों ने बाजार बंद कराया, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
कासगंज हिंसा में चंदन गुप्ता की मौत पर जाहिर किया गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की मौत को लेकर सोमवार को हिंदुवादियों ने बाजार बंद करा दिया। एक दिन पहले ही श्रद्धांजलि सभा में लिए गए बाजार बंद कराने के फैसले पर अमल कराने के लिए युवकों की टोलियां घंटाघर चौराहे पर पहुंचीं तो पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। दोपहर तक बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। बिल्सी रोड बाजार में भी इसका असर देखने को मिला। हालांकि शाम को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए लेकिन बाजार में पुलिस का पहरा रहा।
बाजार बंद कराने के लिए सुबह घंटाघर चौराहे पर जुटे हिंदुवादी युवकों ने कासगंज हिंसा में मृत चंदन गुप्ता अमर रहे के नारे भी लगाए। चूंकि बाजार बंद कराने का एलान रविवार शाम को ही कर दिया गया था, सो ज्यादातर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए बाजार में नहीं पहुंचे। जो दुकानें खुली भी, युवकों को देख दुकानदार शटर गिराकर चले गए। इसकी सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों समेत बाजार बंद कराने को निकले युवकों से बात की। बातचीत के दौरान ही पुलिस कर्मियों और हिंदुवादियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। इसे लेकर चौराहे पर करीब आधा घंटा तक अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन

बंदी के दौरान कछला और बदायूं रोड बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बिल्सी रोड बाजार में बंदी का मिलाजुला असर नजर आया। बिल्सी रोड बाजार में दूसरे समुदाय से जुड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों को रोज की तरह खोले रखा लेकिन पुलिस का सबसे ज्यादा पहरा इसी इलाके के बाजार में रहा। अपराह्न में करीब तीन बजे अन्य इलाकों में भी बाजार खुल गया। बाजार बंदी के समय चौराहे पर जुटे हिंदुवादी नेताओं में अमित प्रताप सिंह, दुर्विजय शर्मा और अनिल सोलंकी ने बताया कि दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे थे। दुकानें बंद रखने के लिए किसी पर दबाव नहीं डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गर्म रहा अफवाहों का बाजार
उझानी। कासगंज हिंसा के विरोध में बाजार बंद कराए जाने के बाद आसपास इलाके के लोग अपने परिचित लोगों को कॉल कर ...क्या हुआ है’ पूछकर जानकारी करते रहे। बदायूं, बिल्सी, बिसौली से भी लोगों ने रिश्तेदारों को कॉल कर बाजार बंदी की जानकारी की। इससे पहले रविवार देर शाम घंटाघर चौराहे पर कैंडल मार्च को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। चौराहे पर कैंडल जला कर कासगंज हिंसा के शिकार चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।
------------
दुकानदारों ने चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिष्ठान बंद रखे थे। चूंकि मामला संवेदनशील था, इसलिए बाजार में पुलिस फोर्स को सतर्क रखा गया। दोपहर बाद में बाजार रोज की खुल गया। इसे लेकर कोई टेंशन भी नहीं रहा।
- राजीव कुमार, कोतवाल
000000
000000
फोटो- 32
कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी
नूरपुर पिनौनी। कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए उपद्रव में हुई युवक की मौत को लेकर नूरपुर पिनौनी के भाजपा व हिंदू नेताओं ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलकित गुप्ता, बंटी गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राजू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, अमित श्रोत्रिय, दीपू गुप्ता, कमल गुप्ता, मनीष गुप्ता, वैभव गुप्ता, राजा गुप्ता, बिक्की गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुबोध गुप्ता, परवेश गुप्ता, कुनाल गुप्ता,सुमित गुप्ता, राहुल दीक्षित, मनू शर्मा, शिवम दीक्षित, राहुल गौतम आदि रहे।

वजीरगंज। कासगंज दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में नगर के युवाओं ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर मृतकों के परिवारियों को 50- 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। साथ ही हत्यारों को जल्दी गिरफ्तारी करने की मांग की। कैंडल मार्च में सभासद योगेश वार्ष्णेय, सार्थक गुप्ता, अभिषेक कमल, अमित टेलीनॉर, योगेश, सुमति शर्मा, शिवम वर्मा, विभांशु वार्ष्णेय, प्रशान्त वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, तेजेन्द, अनिकेत, यश, अक्षय, तनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed