{"_id":"5a5def904f1c1b6f268b4acf","slug":"131516105616-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की की डुबकी
Updated Tue, 16 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 16 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की की डुबकी
उझानी। मौनी अमावस्या पर मंगलवार को कछला गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर हवन-पूजन कराया। व्रतधारी श्रद्धालुओं ने संत-महात्माओं को दान-दक्षिणा भेंट कर पुण्य अर्जित किया।
कछला गंगाघाट पर गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर रही। राजस्थान प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद रीति रिवाज से घाट पर पूजा-अर्चना की। आसपास इलाके के अलावा कासगंज, आगरा, मथुरा आदि से भी श्रद्धालु पहुंचे। घाट पर दोपहर बाद तक गंगा स्नान का दौर चला।
गंगाघाट के आसपास के आश्रमों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन-पूजन कराया। संत-महात्माओं को दान दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद पाया। घाट पर कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने मौन व्रत रखा था। उधर, श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से घाट पर एक दिन पहले ही सफाई व्यवस्था कराई गई थी।