{"_id":"5a14217d4f1c1b68678bd232","slug":"131511268733-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 17 केंद्रों पर की जाएगी वीडियोग्राफी, 15 कोतवाली के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 17 केंद्रों पर की जाएगी वीडियोग्राफी, 15 कोतवाली के
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव में शहर में कोतवाली इलाके पर पुलिस-प्रशासन का किस कदर फोकस है, यह उसकी रणनीति साफ बयां कर रही है। प्रशासन ने शहर के 17 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने का निर्णय किया है, इनमें से पंद्रह कोतवाली इलाके के हैं।
जिले भर की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर फोटो और वीडियोग्राफी के लिए जिला प्रशासन ने 201 कैमरों का वितरण किया है। अधिकतर स्थानों पर रोजगार सेवकों को वीडियोग्राफी में लगाया गया है। उन्हें कैमरे के साथ ही आठ जीवी डाटा की चिप, सेल और चार्जर दिए गए हैं। वीडियोग्राफी के लिए चयनित इन मतदान केंद्रों में से 17 केंद्र शहर के हैं। इनमें बदायूं कोतवाली क्षेत्र के अलीका पब्लिक स्कूल, सैयद मुनव्वर अली जूनियर हाईस्कूल, कबूलपुरा प्रथम और द्वितीय, कन्या जूनियर हाईस्कूल सराय फकीर, प्राथमिक पठशाला फरशोरी टोला, प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला नागरान, राजकीय पशु चिकित्सालय, चुन्नीलाल धर्मशाला, शाहिद मैमोरियल इंटर कॉलेज कुरुऊ रोड, साहू धर्मशाला, रहमानिया स्कूल, गुलशन मांटेसरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल सराय फकीर, बदायूं पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र शामिल हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एसके इंटर कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी मतदान केंद्रों के सभी बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।