फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीसरी आंख पर बेबसी का पहरा

तीसरी आंख पर बेबसी का पहरा

Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख पर बेबसी का पहरा

विज्ञापन
बदायूं।
अपराधियों की निगहबानी के लिए लगी ‘तीसरी आंख’ पिछले कई महीनों से खराब है। इससे बेखौफ हुए अपराधी शहर में चेन स्नेचिंग, पर्स लूट, बाइक चोरी और छेड़खानी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। महिलाएं घरों से बाहर निकलने से डरने लगी हैं। व्यापारियों के मन में भी असुरक्षा है।
शहर में बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने 2013-14 में प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ताकि इसकी मदद से घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे अपराधियों को पकड़ा जा सके और उन पर कार्रवाई की जा सके। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कुछ ही दिन तक पुलिस की तीसरी आंख बनकर सक्रिय रहे, लेकिन समय के साथ-साथ इनमें खराबी आने लगी। जो समय रहते ठीक नहीं हो पाई। इसकी वजह से ये खराब हो गए। लिहाजा अब पुलिस की तीसरी आंख कई जगहों पर बंद है, क्योंकि साल में एक बार मेंटिनेंस के लिए रुपये आते हैं बंद सीसीटीवी पुलिस विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं, क्योंकि खराब कैमरों की वजह से पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। इसका फायदा उठाकर अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ लकीर पीटती नजर आ रही है। --
विज्ञापन

खराब पड़े है कैमरे
मथुरिया चौक पर लगे कमरे लगभग पिछले छह महीनों से खराब पड़े है। यहां पर चार कैमरों का सेट लगा हुआ था, जो शार्ट सर्किट होने के कारण जल गया।
--
सैटअप रखने को नहीं मिली जगह
इंदिरा चौक पर चार कैमरों का फुल सैटअप है। जो काफी समय तक सही रहा, लेकिन जिस जगह पर यह सैटअप लगा था। वह जगह करीब सात महीने में खाली करनी पड़ी थी। इसके बाद सैटअप बाक्स रखने के लिए कोई पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद से यह कैमरे शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लावेला चौक पर खराब पड़ा कैमरा
लावेेला चौक पर लगे चार कैमरों में एक कैमरा खराब पड़ा हुआ है। साथ ही अन्य कैमरे रोड पर फोकस नहीं कर रहे, बल्कि नीचे लटक गए हैं। जिससे वजह से वहां पर हो रही वारदात कैमरे की जद में नहीं आ पा रही।

--
इन जगहों पर लगे हैं कैमरे
लावेला चौक, रोडवेज चौराहा, छह सड़का, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन, खेड़ा नवादा, हलवाई चौक, लालपुल, मथुरिया चौक, कहचरी शामिल है।
इंसेट-
घटना नंबर एक: 22 अक्तूबर को लावेला चौक से जिला महिला अस्पताल के बीच दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार दो लोग छिनैती कर फरार हो गए।
घंटना नंबर दो: 19 अक्तूबर को प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शालू घर से साहूकारा जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार उनकी सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।
घटना नंबर तीन: 22 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के छात्रा छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि वह जब कॉलेज जाता है तब कुछ मनचले उन्हें छेड़ते हैं।
----
वर्जन....
शहर के चौराहों पर लगे कैमरों को चैक कराया जाएगा। जो भी खराब है। उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed