{"_id":"59c9d7b04f1c1ba0538b462f","slug":"131506400176-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल निकाली जाएगी राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल निकाली जाएगी राम बारात
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। उझानी में मंगलवार को और बिल्सी में बुधवार को राम बारात निकाली जाएगी।
उझानी। रामलीला महोत्सव के तहत मंगलवार को निकलने वाली रामबारात में नासिक के ढोल-नगाड़ों के साथ कलाकार और उत्तराखंड के कोटद्वार की छात्राएं भी शामिल होंगी। राम बारात में शामिल होने के लिए वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के अंग्रेज भक्तों की टोली भी यहां पहुंच गई है।
राम बारात कमेटी के अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय उर्फ दीपू ने बताया कि राम बारात में इस बार कई झांकियां शामिल रहेंगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। बारात कमेटी के सदस्य मनोज वार्ष्णेय, अजय गोपाल, कमलेश वार्ष्णेय, अमित माहेश्वरी, सुनील सचदेवा उर्फ विट्टू, राहुल वार्ष्णेय जितेंद्र मेंदीरत्ता और कमल यादव देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखे।
बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला के अंतर्गत राम बारात कल 27 सिंतबर को नगर के मुख्य बाजार में धूमधाम से निकाली जाएगी। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष विनोद पालीवाल ने दी।