फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संगिनी के लिए चाहिए तीन हजार की साइकिल, कोई नहीं दे रहा

संगिनी के लिए चाहिए तीन हजार की साइकिल, कोई नहीं दे रहा

Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
संगिनी के लिए चाहिए तीन हजार की साइकिल, कोई नहीं दे रहा
बदायूं। गांव-देहात में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आशा वर्कर्स के सहयोग को रखी गईं संगिनी को साइकिल मिलने में देरी हो सकती है। जिले में साइकिल खरीद के लिए अब ई-टेंडरिंग के तहत प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, साइकिल खरीदने के लिए पहले दो बार टेंडर हो चुके हैं। शासन की ओर से साइकिल की कीमत काफी कम रखे जाने किी वजह से कोई फर्म साइकिलों की सप्लाई के लिए तैयार नहीं हुई। ऐसे में, टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स के सहयोग को जिले में 160 संगिनी हैं। पिछली सरकार ने इनको मुफ्त में साइकिल मुहैया कराने का फैसला किया था। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया। शासन ने एक साइकिल की कीमत तीन हजार रुपये तय की थी। इसके साथ यह भी शर्त है कि साइकिल ब्रांडेड कंपनी की होनी चाहिए। बाजार में ब्रांडेड कंपनी की कोई भी साइकिल तीन हजार रुपये की नहीं है। यही वजह रही कि कोई भी फर्म इतने रुपये में साइकिल देने को आगे नहीं आई। स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल खरीदने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया भी की। इसे भी निरस्त करना पड़ा। अब नई सरकार बनने के बाद ई-टेंडरिंग के जरिए साइकिल खरीद का फरमान आया है। इधर, यह भी कहा जा रहा है कि साइकिल की कीमत पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में शासन को भी लिखा गया है। अगर शासन स्तर से साइकिल की निर्धारित कीमत में इजाफा नहीं होता तो आशा संगिनियों को मुफ्त में साइकिल मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

वर्जन-
साइकिल की कीमतों के बारे में शासन को लिखा गया है। साइकिलों की खरीद अब ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से की जाएगी। जो भी दिशा निर्देश मिलते हैं। उसके हिसाब से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed