{"_id":"5ca35edcbdec22141231fb82","slug":"121554210524-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दावत खाकर घरातियों और बरातियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दावत खाकर घरातियों और बरातियों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार देर रात सहसवान कस्बे में एक वैवाहिक कार्यक्रम में दावत खाने से करीब दो दर्जन से अधिक घरातियों और बरातियों की हालत बिगड़ गई। उनमें से कुछ लोगों को स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जबकि एक दर्जन लोग जिला अस्पताल भेज दिए गए। हालत में सुधार होने पर सभी सुबह अपने-अपने घर चले गए।
वैवाहिक कार्यक्रम सहसवान कस्बे के नगर पालिका परिसर में चल रहा था। शाम करीब सात बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्फाखां सराय निवासी जीशान पुत्र चुन्ने और पठान टोला निवासी चांदनी बी पुत्री मुन्ना का निकाह हुआ। करीब एक घंटे बाद बरात में आए रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों ने खाना खाया। बरातियों के मुताबिक खाने में चिकन और बिरियानी थी। खाना खाने के करीब डेढ़-दो घंटे के बाद लोगों की एक-एक करके हालत बिगड़ने लगी। उनको उल्टियां होने लगीं। इससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर दिया, जिस पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद अल्फाखां सराय निवासी बराती नसीम (32), अलाउद्ददीन (65), उस्मान (30), अनस (48), परवेज (32), नेहा (22) पुत्री सागर, कासिम (25), विलाल (17), जमील (27), सागर (48), मुद्दसर (7) पुत्र शाहिद, छिद्दन (40) आदि को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाकी घरातियों को सहसवान के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। बरातियों ने बताया कि लोगों को फूड प्वाइजिंग हो गया था। सभी की हालत में सुधार है।