फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 08 Sep 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 08 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बदायूं विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
 जिले में तेजी से फैल रहे बुखार से अब तक सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बुखार माहामारी की तरह फैला हुआ है। शासन भी लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। शहर विधायक महेश चंद्र गुुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में फैले बुखार को लेकर भी शासन को अवगत कराया। उन्होंने भविष्य में क्षेत्र की जनता को गांव में ही बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के खोले जाने को स्वीकृति दिला दी है। एक सालारपुर तो दूसरा जगत ब्लाक क्षेत्र में खोला जाएगा। हर साल मानसून के दिनों में बुखार, मलेरिया, डायफाइड आदि जानलेवा बीमारियां फैलती हैं। इस साल भी यह बीमारियों महामारी की तरह फैली हुईं हैं। जगत, समरेर, दातागंज और सालापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव वर्तमान में बीमारियों की चपेट में हैं। सौ से ज्यादा मौतें हो जाने से शासन स्तर तक बदायूं का मामला पहुंच गया है। लापरवाही के आरोप में सीएमओ डॉ.आशाराम को भी सस्पेंड कर दिया गया है। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी क्षेत्र में बीमारियां फैले जाने को लेकर शासन को अवगत कराया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक श्री गुुप्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक सालारपुर के गांव पुठीसराय और जगत क्षेत्र के गांव बसइय्याखेड़ा ललबुझिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जल्द ही इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण को शासन से धनराशि अवमुक्त हो जाएगी फिर काम शुरू हो जाएगा। बोले-इन दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को समय से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि पिछले साल भी इन क्षेत्रों में बुखार फैला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed