{"_id":"5b5db8034f1c1b54638b5520","slug":"121532868611-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों से परेशान दुकानदारों ने कोतवाली को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों से परेशान दुकानदारों ने कोतवाली को घेरा
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
अतिक्रमणकारियों से परेशान दुकानदारों ने कोतवाली घेरी
सड़क किनारे भोले के शृंगार के सामान की दुकानों का मामला
गोशाला की भूमि पर दुकानें लगाने वालों ने जताई घाटे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। मंडी समिति के गेट पर दंबगों को दुकान लगाने के लिए जगह नहीं मिली तो कुछ लोगों ने दूसरे छोर स्थित सरकारी जमीन पर ही तंबू लगा लिए। इसकी भनक गोशाला की भूमि पर भोले के शृंगार के सामान की दुकानें लगाने वालों को लगी तो वे इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने घाटे की आशंका जताते हुए अतिक्रमण करके दुकानें लगाने वालों को सड़क किनारे से हटवाने की मांग करते हुए कोतवाली को घेर लिया।
मामला रविवार अपराह्न करीब तीन बजे का है। चंदा देकर गोशाला की भूमि पर दुकानें लगाने वाले कई दुकानदार दोपहर में मंडी समिति के पास इकट्ठे हो गए। उन्होंने अपनी ही साइड में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकानें लगाने वालों की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि सड़क पर दुकानें लग जाने के बाद उनकी दुकानें पीछे पड़ जाएंगीं। इस वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। बाद में सभी दुकानदार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए कोतवाली पहुंच गए। गुस्साए दुकानदारों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस से शिकायत करने के बाद दुकानदार गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन जिंदल से भी मिले और कार्रवाई कराने के लिए आगे आने की वकालत की। प्रदर्शनकारियों में रिषभ भारद्वाज, सुमित, विनोद कुमार, विवेक, प्रमोद कुमार, बबलू, रामसेवक, सुरेश, विष्णु वार्ष्णेय, मनोज और बंटी आदि शामिल थे।
-------
इंसेट
दुकानदारों में द्विपक्षीय झगड़े की आशंका
उझानी। दुकानों को लेकर दो पक्ष के लोगों के आमने-सामने आ जाने से झगड़े की आशंका बढ़ गई है। हालांकि दूसरी छोर पर दुकानों को लेकर पुलिस भी हस्तक्षेप कर चुकी है लेकिन रविवार को जो मामला सामने आया, वह दुकानदारों के ही बीच का रहा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर दुकानें लगाई हैं, वह हटाना नहीं चाहते तो दूसरी तरफ गोशाला की भूमि के दुकानदार अतिक्रमणकारी दुकानदारों को हटवाने की जिद पर अड़ गए हैं।