फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कॉलेज प्रशासन की लापरवाही, नहीं मिली छात्रवृति

कॉलेज प्रशासन की लापरवाही, नहीं मिली छात्रवृति

Sat, 28 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन की लापरवाही, नहीं मिली छात्रवृति
1765 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी
विज्ञापन

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्रशासन की लापरवाही से शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज के 1765 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक गई। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने मामले की जांच की। इसके बाद में इन छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

दास कॉलेज में सत्र 2016-17, 17-18 में पढ़ने वाले सामान्य, एससी, अल्पसंख्यक के 1822 अभ्यार्थियों की छात्रवृत्ति नहीं आई। इसकी शिकायत अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रशासन से की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर फाइल ट्रांसफर की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जब अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग में अधिकारी से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया, तो उन्होंने बताया कि कॉलेज का सीधा लिंक लखनऊ से होता है। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अभ्यर्थी डीएम दिनेश कुमार सिंह से मिले। उन्होंने इसकी जांच कराई। जिसमें कॉलेज प्रशासन दोषी निकला। इसके बाद डीएम ने एडीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी से दोबारा इसकी जांच कराई। साथ ही कहा कि इन बच्चों को कैसे छात्रवृत्ति मिलेगी। यह भी बताए। जब एडीएम, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जांच की गई, तो पता चला कि सत्र 2017-18 में सामान्य वर्ग में 327 अभ्यर्थियों में 10 अपात्र है। एससी, एसटी में 469 अभ्यर्थियों में सात अपात्र हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में 728 में से 31 अपात्र है। जबकि अल्पसंख्यक वर्ग में 298 में से सात अभ्यर्थी अपात्र है। इस प्रकार कुल 1822 में से 57 विद्यार्थी अपात्र मिले। जबकि 1765 अभ्यर्थी पात्र थे। इनकी कुल 65 लाख 64 हजार 92 रुपये छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं मिल पाई थी। इसको दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्जन--
शासन को पत्र भेजा है कि वंचित बच्चों को छात्रवृत्ति मिल जाए। अब शासन स्तर से कुछ हो सकता है। इसमें कॉलेज प्रशासन की लापरवाही सामने आयी थी।
- राकेश कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed