फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जरीफनगर इलाके में सोयाबीन से बना दूध पकड़ा गया

जरीफनगर इलाके में सोयाबीन से बना दूध पकड़ा गया

Mon, 26 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जरीफनगर इलाके में सोयाबीन से बना दूध पकड़ा गया
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
जरीफनगर में सोयाबीन
विज्ञापन

से बना दूध पकड़ा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो जगह मारा छापा, नमूने लिए
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। होली के अवसर पर दूध से बनी चीजों खोवा, पनीर आदि में मिलावट की खबर अमर उजाला में छपने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद खुल गई। रविवार सुबह खाद्य सुरक्षा टीम ने जरीफनगर इलाके में छापामारकर दो स्थानों पर दूध के नमूने लिए, जो जांच को भेजे जाएंगे। इस दौरान एक जगह सोयाबीन से बना दूध पकड़ा गया।
त्योहारों पर दूध से बनी चीजों की खपत बढ़ जाती है। खासकर होली पर खोवा और पनीर की। होली नजदीक आते ही मिलावटखोर और नकली खोवा बनाने वाले सक्रिय हो गए हैं। होली पर मिलावटखोरी का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबरें छपने के बाद खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जरीफनगर में छापामार अभियान चलाया। टीम ने जरीफनगर स्थित गंगादेवी डेयरी पर छापा मारकर दूध के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने वहीं गांव रसूलपुर में रविंद्र सिंह के घर पर छापा मारा। जहां सोयाबीन से दूध बनाया जा रहा था। मौके पर सोयाबीन से बना 225 लीटर दूध बरामद हुआ। टीम ने सैंपल भरने के बाद बरामद दूध नष्ट कर दिया। टीम के मुताबिक दोनों जगह बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से दूध का कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन

-----------
आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दायर होगा वाद
बिना लाइसेंस के सोयाबीन से दूध बनाने वाले रविंद्र सिंह के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। गंगा देवी डेयरी के संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के यहां फाइल भेजी जाएगी। उसके आधार पर कोर्ट में वाद दायक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में मिलावटखोरों व खाने पीने की चीजें नकली बनाने वालों के खिलाफ विशेष छापामार अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए चार-चार सदस्यीय दो टीमें बनाई गई हैं। विशेष अभियान होली तक चलेगा। - अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed