फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ई-रिक्शा चालक मिले एडीएम से, नहीं मिली राहत

ई-रिक्शा चालक मिले एडीएम से, नहीं मिली राहत

Sat, 10 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक मिले एडीएम से, नहीं मिली राहत
फोटो-11-
विज्ञापन


प्रशासन के आदेश ने ई रिक्शा वालों में खलबली
पंजीकरण के मामले में एडीएम प्रशासन से नहीं मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला प्रशासन के उस आदेश से ई रिक्शा वाले परेशान हैं जिसमें पंजीकरण के लिए कहा गया है। इसी के चलते ई रिक्शा चालकों ने यूनियन क्लब मैदान पर प्रदर्शन किया। साथ ही पंजीकरण कराने की मांग की। वे एडीएम प्रशासन से भी मिले और समस्याओं के समाधान की मांग की।
शहर में बिना पंजीकरण के दौड़ रहे ई रिक्शा को बंद करने के लिए जिला प्रशासन नेआदेश दिए थे। इसके बाद में ई रिक्शा चालकों और स्वामियों में खलबली मच गई। इसके बाद इन्होंने नगर पालिका प्रशासन में धरना प्रदर्शन और ई रिक्शा को पंजीकृत कराने की मांग की, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिलने पर उन्होंने शुक्रवार को एडीएम प्रशासन से इसकी गुहार लगाई। ई रिक्शा चालक रविंद्र, राहुल, जावेद, संजीव, यामीन आदि का कहना है कि जिस प्रकार से ई रिक्शा का नगर निगम बरेली की ओर से रजिस्ट्रेशन कराया गया। वैसे उन लोगों का कराया जाए। इसके लिए वे निर्धारित शुल्क भी देने के लिए तैयार है। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि एडीएम ने बताया कि इस समस्या का समाधान नगर पालिका ईओ करेंगे। उनको इसके लिए निर्देश किया गया है। प्रमोद कुमार, महेंद्र पाल, कदीर अहमद, फिरासत, भूरे, इकरार का कहना है कि वे लोग नगर पालिका पहुंचे, तो पता चला कि ईओ अभी छुट्टी पर हैं। सोमवार को आएंगी।
विज्ञापन

-----------------------
जिन चालकों ने पंजीकृत विक्रेताओं से ई रिक्शा खरीदे हैं और पंजीकरण की फीस जमा कर चुके हैं। केवल उन्हीं का पंजीकरण किया जा सकेगा। हम जल्द ही उन विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाएंगे जो बिना पंजीकरण के ई रिक्शा बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमिताभ राय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed