फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली जाने पर कैसे होगी परीक्षा की वीडियोग्राफी

बिजली जाने पर कैसे होगी परीक्षा की वीडियोग्राफी

Thu, 25 Jan 2018 06:24 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली जाने पर कैसे होगी परीक्षा की वीडियोग्राफी
बिजली जाने पर कैसे होगी
विज्ञापन

परीक्षा की वीडियोग्राफी
अधिकतर विद्यालयों में नहीं है कोई वैकल्पिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
यूपी बोर्ड में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन से लगातार अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे है। जिन कॉलेजों में परीक्षाएं होनी है, वहां सीसीटीवी कैमरों के अलावा बिजली कनेक्शन का होना जरूरी है। लेकिन बिजली जाने पर सीसीटीवी कैमरों से वीडियोग्राफी कैसे होगी इसके लिए अब तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इस बार नकलविहीन परीक्षा करने के लिए समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को लगातार जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें कहा है कि जिन विद्यालयों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। वहां पर बिजली कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरा होना अत्यंत जरूरी है। ताकि परीक्षा होने के दौरान वहां पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। बिजली जाने की दशा में सीसीटीवी कैमरे से वीडियोग्राफी कैसे होगी। क्योंकि अब तक अधिकतर विद्यालय में न तो इंवर्टर हैं और न ही जनरेटर की सुविधा है। ऐसे में बिजली जाने के कारण सीसीटीवी कैमरों से वीडियोग्राफी कैसे होगी। इसको लेकर अब तक विद्यालयों को कोई निर्देश नहीं मिले है।
विज्ञापन

डीआईओएस मुन्ने अली का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों से वीडियोग्राफी के लिए बोला है। बिजली जाने की दशा में सभी विद्यालयों को जनरेटर रखना होगा। इसके लिए भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान हर हाल में वीडियोग्राफी कॉलेेज प्रबंधक को करनी होगी। इसमें किसी ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed