फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neha wins in running

नेहा बनी फर्राटा क्वीन, गोला फेंक में शीतल अव्वल

Thu, 25 Jan 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 25 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Neha wins in running
athelete
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ समापन हो गया। गोला फेंक में शीतल यादव अव्वल रही तो वहीं फर्राटा क्वीन का ताज छात्रा नेहा बी के सिर पर सजा। विजेताओं को सराफ प्रदीप गोयल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एमजीपी कॉलेज के मैदान पर भदवार कॉलेज के खेलकूद समारोह के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 100 मीटर की दौड़ में सोनी साहू प्रथम, नम द्वितीय और दीप्ति तृतीय, 200 मीटर दौड़ में छाया प्रथम, प्रगति द्वितीय और नेहा यादव तृतीय, 400 मीटर की दौड़ में अनुष्का प्रथम, अनामिका द्वितीय, प्रिया तृतीय, 800 मीटर की दौड़ में सोनी साहू प्रथम, निधि द्वितीय और आरती सक्सेना को तृतीय स्थान मिला। रिले रेस जूनियर वर्ग में लवी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, करिश्मा तृतीय, सीनियर वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, छाया द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान पाया। ट्रपल जंप में शशिबाला प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, दीक्षा सागर तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में शीतल यादव ने प्रथम स्थान पाया। ओल्ड स्टूडेंट में प्रिया को गोला फेंक में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में नेहा बी सर्वश्रेष्ठ रही। उसे फर्राटा क्वीन से नवाजा गया। फुटबॉल मैच में रोशनी यादव की टीम ने मोनिशा की टीम को 2-1 से हराया। विजेेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सराफ प्रदीप गोयल और समाजसेविका आभा गोयल, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि जावेद इरफान ने पुरस्कृत किया। विजेताओं को मेडल भी भेंट किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुजाता माथुर, सुभाषचंद्र मिनोचा, परवेज गाजी, मोहम्मद इकबाल, चांद मोहम्मद, हनी सपरा, जयपाल थरेजा, मीरा यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed