{"_id":"5a1d4de04f1c1b74698be808","slug":"121511869920-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता: सीडीओ
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से माडल के बारे में जानकारी लेते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता: सीडीओ
बदायूं। एसके इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी, वैज्ञानिक व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता हुई। सीडीओ ने वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सीडीओ शेषमाणि पांडेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न मॉडलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल, व्हाट्स ऐप, फेसबुक के चक्कर में न पड़ें। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है इसलिए मेहनत, लगन से शिक्षा ग्रहण करें। वर्तमान परिस्थितियों, चुनौतियों तथा भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुरुजन बच्चों को तैयार करें। बच्चों ने शहर में रैली भी निकाली। इस अवसर पर एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समंवयक विवेक जौहरी ने किया।
-----
इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
व्याख्यान प्रतियोगिता में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की कोमल पाराशरी ने प्रथम, एसके कॉलेज के आयुष ने द्वितीय, जूनियर हाईस्कूल सिगरौरा की अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मदर एथेना की अवनि, पलक सक्सेना ने प्रथम, एसके इंटर कॉलेज के रोहन ने द्वितीय, एसकेएसडी वजीरगंज के अंशुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान उद्घोष में सिंग्लर मिशन की कुमारी प्रियंका आर्य ने प्रथम, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की मुंतहा ने द्वितीय, एसके इंटर कॉलेज के संयम गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राजाराम इंटर कॉलेज की त्रिशला वैश्य ने प्रथम, दीपाली ने द्वितीय, सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
--------------
इन स्थानों पर निकाली गई जागरूकता रैली
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों की श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज से रैली निकाली गई। जो गांधी ग्राउंड, छह सड़का, लावेला चौक, रोडवेज, इंदिरा चौक होते हुए दोबारा एसके कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। रैली को डीआईओएस मुन्ने अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।