{"_id":"5a0ee6be4f1c1b59678bc651","slug":"121510926014-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामिलेट्री फोर्स की निगहबानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामिलेट्री फोर्स की निगहबानी में होगा मतदान
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में निकाय चुनाव सघन सुरक्षा के बीच होगा। पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी की निगहबानी में यह चुनाव होगा। अन्य जिलों से भी काफी पुलिस बल मंगाया गया है जो कल तक मुख्यालय आ जाएगा।
जिले में 22 नवंबर को निकाय चुनाव होना है। जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के लिए यहां वोट पड़ेंगे। चुनाव कराने में जिले का पुलिस बल और होमगार्ड तो लगेंगे ही, अर्धसैनिक बल और पीएसी की भी तैनाती रहेगी। इसके लिए एसएसपी ने जोन से अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की मांग की थी। इस क्रम में फिलहाल दो कंपनी अर्धसैनिक बल और तीन कंपनी पीएसी उपलब्ध कराई गई है। दूसरे जिलों से 1550 पुलिसकर्मी भी जिले में चुनाव कराने के लिए मिले हैं। इनमें कांस्टेबल, हेड और एसआई सब शामिल हैं। जिले के 30 विद्यालयों और मंडी परिसर में इन्हें ठहराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित स्थानों के पुलिस-प्रशासन को तैयारियां करने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव के नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और फोर्स के ठहरने की व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए एसपी सिटी कमल किशोर खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रविवार तड़के से पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस पीएसी के जवान संबंधित स्थानों पर पहुंच जाएंगे। ब्रीफिंग के बाद 21 नवंबर की सुबह इन्हें संबंधित पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
--
1024 होमगार्ड भी आएंगे बाहर से
जिले के 1434 होमगार्ड निकाय चुनाव में पुलिस का सहयोग करेंगे। हालांकि इनमें से कई होमगार्ड पहले से ही थानों में तैनात हैं। इनके अलावा जिला प्रशासन की मांग के अनुरूप बाहर से भी 1024 होमगार्ड जिले को मिल रहे हैं। यह भी कल अपनी आमद दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
--
19 केंद्रों के 42 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
जिले के कुल 205 मतदान केंद्रों के 572 बूथों पर वोट पड़ेंगे। इनमें 59 मतदान केंद्र संवेदनशील, 97 अति संवेदनशील और 31 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं। एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के 19 मतदान केंद्रों के 42 बूथों की वीडियोग्राफी होगी। इसे सीधा आयोग को वेबकास्ट किया जाएगा।
-----
चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों के प्रयास से पर्याप्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स उपलब्ध हो गया है। गड़बड़ी की आशंका वाले स्थानों पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद जैसी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही हैं।
- डॉ. एसपी सिंह, नोडल अधिकारी, निकाय चुनाव