{"_id":"59775a494f1c1bfc138b47fc","slug":"121500994121-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले 11 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले 11 लोगों पर मुकदमा
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/मूसाझाग। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। मामला मूसाझाग थाने के गांव मझारा का है। गांव की एक महिला ने मंगलवार को अपने पति के साथ एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिलकर गांव के एक समुदाय के लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
मझारा गांव की मुन्नी देवी ने कई साल पहले धर्म परिवर्तन कर जयवीर सिंह से शादी कर ली थी। मुन्नी देवी और जयवीर के चार संतानें भी हैं। मुन्नी देवी का आरोप है कि इससे कुछ लोग खफा हो गए। वह उस पर पति समेत धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। धर्म परिवर्तन न करने पर ये लोग उसे परिवार समेत गांव से पलायन को मजबूर कर रहे हैं। उस पर लगातार परिवार के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 16 जुलाई को शाम करीब पांच बजे इन लोगों ने उससे मारपीट भी की। मंगलवार को मुन्नी देवी अपने पति जयवीर के साथ एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिली। उन्होंने पूरे मामले की एसएसपी को जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना मूसाझाग पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें वली मोहम्मद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसओ अशोक सिंह सोलंकी ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है।