{"_id":"5947bc294f1c1b8c1a8b4738","slug":"121497873449-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान गिरोह ने साले-बहनोई को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरान गिरोह ने साले-बहनोई को बनाया शिकार
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिल्ली से लौट रहे साले-बहनोई को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। नशा देने के बाद दोनों से नकदी और सामान लूट लिया। रोडवेज स्टाफ ने भी इन दोनों को लालपुर के पास बेहोशी की हालत में बस से उतार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस थाने के गांव बहेड़ी निवासी धर्मवीर अपने साले राजू के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। रविवार रात यह दोनों लोग बदायूं आने के लिए दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुए थे। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने किसी तरह से दोनों को नशा देकर बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद दोनों से करीब 35 हजार रुपये नकदी और सामान समेत हजारों का माल साफ कर दिया। सोमवार सुबह रोडवेज बस बदायूं पहुंची। यहां बस के स्टाफ ने दोनों को बेहोशी की हालत में लालपुल के पास बस से उतार दिया। आसपास के लोगों ने देखकर इनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों अब भी पूरी तरह से होश में नहीं आ सके हैं। सूचना पर इनके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।