फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   116 development works completed in Binawar, some new works will be done

Budaun News: बिनावर में विकास के 116 काम पूरे, कुछ नए काम कराए जाएंगे

Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
116 development works completed in Binawar, some new works will be done
डीएम ने ली विकास कार्यों समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिनावर में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पीपीटी के माध्यम से डीएम को अवलोकन कराते हुए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बैठक में बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 164 प्रस्तावित कार्यों के सापेक्ष 116 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। तीन निर्माणाधीन है जबकि 10 के टेंडर 20 जून को खोले गए हैं। इन पर कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा।
डीपीआरओ ने बताया कि 12 कार्य अभी आरंभ नहीं हुए हैं। इनमें से चार कार्यों में एनएचएआई से एनओसी प्राप्त करना है और शेष आठ कार्य विवाद होने के कारण प्रारंभ नहीं हो सके हैं। शेष आठ कार्यों में विवाद का समाधान हो चुका है, जिन्हें शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 कार्य अनावश्यक है। उनके स्थान पर 15 नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी लागत 2.94 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। समस्त कार्य मानक अनुसार समय से पूर्ण कराए जाएं। इसमें में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीडीओ केशव कुमार ने निर्देश दिए कि स्वयं टीम के साथ मौके पर जाकर नए प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय सत्यापन परीक्षण कराकर डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed