फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चुनाव परिणाम देखने को टीवी के सामने ही बैठे रहे लोग

चुनाव परिणाम देखने को टीवी के सामने ही बैठे रहे लोग

Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चुनाव परिणाम देखने को टीवी के सामने ही बैठे रहे लोग
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अच्छा प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में आतिशबाजी छोड़ी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। इस मौके पर ओमकार सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत का नारे दे रहे थे और झूठे वायदे, जुमलों के बल पर सत्ता में आए थे। उसको तीनों प्रदेशों की जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने भी विचार रखे। इस मौके पर आतिफ खान, छोटे लाल, सोमेंद्र यादव, महेश शर्मा, सुरेश सिंह राठौर, शान मोहम्मद मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेस कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले आतिशबाजी छोड़ी फिर मिठाई बांटी। प्रदेश सचिव सैय्यद आजम अली, जितेंद्र कश्यप, इक्लास गद्दी, असरार अहमद, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ककराला। ककराला में कांग्रेस पार्टी के शेखूपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकबर डंपी सकलैनी ने अपने निवास कार्यालय पर मिठाई बांटी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस सगीर खान, कांग्रेस युवा नेता सैफ खान, नवाजिश खान, सुबीन खान, गुलाम मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी। यहां नगर अध्यक्ष अवधेश पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घंटाघर चौराहे पर जश्न मनाया। इसके अलावा पूर्वमंत्री प्रमिला भदवार ने कांग्रेस की जीत पर खुशी का इजहार किया।
बिल्सी। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी छोड़कर एवं मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर नगराध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, अनुग्रह सिंह, राशिद खां, अनिल उपाध्याय, संजीव असावा आदि मौजूद रहे।

बिसौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सीएल वर्मा, डॉ. फसाहत यार खां, मुर्करम अली, आबिद अली, सरदार छोटे सिंह मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed