फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अबकी अक्टूबर में ही मिल जाएंगे बेसिक के बच्चों को स्वेटर

अबकी अक्टूबर में ही मिल जाएंगे बेसिक के बच्चों को स्वेटर

Wed, 26 Sep 2018 06:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
अबकी अक्टूबर में ही मिल जाएंगे बेसिक के बच्चों को स्वेटर
अबकी अक्तूबर में ही मिल जाएंगे बेसिक के बच्चों को स्वेटर
विज्ञापन

जिले के करीब तीन लाख बच्चों को मिलेगा लाभ,शासन ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह अच्छी खबर है। इस साल सर्दी से बचने को उन्हें अक्तूबर तक स्वेटर मिल जाएंगे। इसका वितरण विद्यालय प्रबंध समितियों के जरिए किया जाएगा। जिले के लगभग तीन लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। शासन ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं।
सूबे की योगी सरकार ने पहली बार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम, दूध, फल के अलावा सर्दी से बचाने को स्वेटर और जूते-मोजे दिए जाने की योजना शुरू की। शैक्षिक सत्र 2016-17 में इन योजनाओं की शुरुआत हुई सो पिछले साल बच्चों को समय से स्वेटर नहीं मिल पाए थे। जिले में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर गर्मी के दिनों में दिए गए थे। तब विपक्षी दलों ने सरकार की खूब आलोचना की थी। इस बार सरकार ने विभागीय आला अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि हर हाल में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सर्दी शुरू होने से पहले ही स्वेटर वितरित करा दिए जाएं। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सभी बीएसए को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों को 31 अक्तूबर तक हर हाल में स्वेटर उपलब्ध करा दिए जाएं। स्वेटर का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से ही होगा। शासन से मिलने वाली धनराशि उन्हीं के खातों में आएगी। तब खरीदारी करके बच्चों को उनका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाने के बावत शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्धारित समय में बच्चों को स्वेटर वितरित करा दिए जाएंगे। शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को स्वेटर दिलाए जाएंगे।
-रामसिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed