फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अंतिम दिन हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अंतिम दिन हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 31 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
फोटो- 4 व 5
विज्ञापन

अंतिम दिन हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन
- भीड़ की वजह से बीएसए दफ्तर में नहीं बची जगह
- बरसात-बूंदाबांदी के बीच ही खुले में खड़े रहे आंदोलनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर चल रहे तीन दिनी कार्य बहिष्कार आंदोलन के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले भर से यहां बीएसए कार्यालय पहुंचे हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। एलान किया कि वह अपनी मांग को पूरा कराकर रहेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने कहा कि इस मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। यह आंदोलन तभी खत्म होगा जब हमें अपना हक मिल जाएगा। संयोजक एके मिश्रा, संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

धरने के बाद सभी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर सरोज यादव, रविंद्र मोहन सक्सेना, दामोदर सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, अशोक बाबू, अरविंद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भीगते रहे...पर जोश नहीं हुआ कम
पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर जिले भर से आए शिक्षक बूंदाबांदी में कई बार भीग भी गए,लेकिन उनके जोश में कमी नहीं आई।
-----------------
धरने की वजह से काम नहीं हुआ बीएसए दफ्तर में-
दिन में 11 बजे सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया। वहां से सभी शिक्षक-कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंच गए। वर्षा की वजह से धरना-प्रदर्शन भी बीएसए कार्यालय के अंदर गेट पर किया गया। बीएसए कार्यालय में कामकाज भी उस दौरान नहीं हो सका।

---------------
शिक्षक-कर्मचारियों के जूलूस से लग गया जाम
बदायूं। हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों के जुलूस में होने के कारण बीएसए कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उस दौरान वाहनों को जहां-तहां रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed