फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिवतेरस आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक

शिवतेरस आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिवतेरस आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक
फोटो- 08बीडीएनयूजेएचपीएच-02,03,04
विज्ञापन


शिवतेरस आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक
कछला गंगाघाट से नाचते-गाते निकली कांवड़ियों की टोलियां घाट पर भी पूरे दिन गूंजा बम-बम भोले
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ बदायूं। सावन में प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कछला गंगाघाट से निकल रहीं कांवड़ियों की टोलियों की बुधवार को संख्या बढ़ गई। गुरुवार को शिवतेरस पर शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी। इसके लिए पूरे दिन बरेली-मथुरा हाईवे पर जयकारे लगाते हुए कांवड़िया गुजरते रहे।
कछला गंगाघाट पर बुधवार तड़के से आस्था का सैलाब नजर आने लगा। पूरे दिन कांवड़ियों की टोलियां गंगाघाट पर पहुंची। गंगाघाट पर कांवड़ पूजन के बाद शिवालयों की ओर चलीं टोलियों ने हाईवे पर जमकर धमाल किया। कलाकारों ने कांवड़ियों का मनोरंजन कराया। गंगाघाट के दुकानदारों की मानें तो पूरे दिन में करीब पांच सौ टोलियां पहुंचीं। भोले की ड्रेस में सजधज कर निकले कांवड़ियों के साथ साउंड सिस्टम भी रहा। भोले के भजनों की बयार में सराबोर कांवड़ियों का शिवभक्तों ने स्वागत भी किया। रास्ते में उन्हें जलपान भी कराया गया। सेवादारों ने दिल खोलकर लजीज व्यंजन परोसे। बता दें कि सावन महीने में इस बार चार सोमवार हैं लेकिन गुरुवार को शिवतेरस होने की वजह से शिवालयों में जलाभिषेक का खास महत्व बताया गया है। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन की शिवतेरस पर जलाभिषेक का से कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। --------
विज्ञापन

दिव्यांगों में दिखा पूरा जोश, ट्राई साइकिल बनी सहारा
उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को कई ऐसे नजारे देखने को मिले जो लोगों में अटूट शिवभक्ति प्रदर्शित करते हैं। सुबह किशोरियों की टोली ने पैदल चलकर कांवड़ यात्रा शुरू की। बदायूं निवासी किशोरियों की टोली में महिलाएं और परिवार के सदस्य भी थे लेकिन शिवभक्तों में दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। दिव्यांग प्रेमनाथ ट्राई साइकिल से गंगाघाट पर पहुंचा। इससे पहले दो और दिव्यांग युवक कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए साथी कांवड़िया हमसफर बनकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed