फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़कों पर उतरे ग्रामीण, किसी ने झाड़ू लगाई, किसी ने नाली साफ की

सड़कों पर उतरे ग्रामीण, किसी ने झाड़ू लगाई, किसी ने नाली साफ की

Fri, 27 Jul 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 27 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे ग्रामीण, किसी ने झाड़ू लगाई, किसी ने नाली साफ की
DM Budaun
डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गली मोहल्ले में साफ-सफाई की। कही सामूहिक रूप से झाड़ू लगाई गई, कहीं नालियों को साफ किया गया। इसमें पंचायत कर्मियों का सहयोग भी लिया गया। दरअसल, पिछले जिलों में शुमार रहने वाले बदायूं जिले को पहचान देने को डीएम दिनेश कुमार सिंह अक्सर नई योजनाएं लाग करते हैं। पहले उन्होंने बेसिक स्कूलों की दशा सुधारने को काम किया। गरीब मेधावी बच्चों के लिए दक्षता परीक्षा भी आयोजित कराई, जो सूबे में आज भी नजीर बनी हुई है। फिर राशन माफिया और सफेदपोशों के गठजोड़ को खत्म करने को योजना शुरू की, जिसे आज सूबे की योगी सरकार ने भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सभी जिलों में लागू किया है।
विज्ञापन

अभी तक शहरों की साफ-सफाई से जिले को नंबर मिलते थे, लेकिन अब गांवों की तस्वीर को ध्यान में रखकर जिलों की मार्किंग होगी। हालांकि शासन के आदेश से पहले ही डीएम ने यहां पर इस व्यवस्था को भी लागू कर दिया। 29 जुलाई को जिले के हर गांव में श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गांव का हर व्यक्ति अपने घर और आसपास सफाई करेगा। साथ ही गांव के सभी सार्वजनिक स्थान पंचायत भवन, स्कूल, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल आदि में भी व्यापक स्तर पर सफाई होने के साथ ही पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने दो दिन पहले जिले के सभी 15 ब्लाकों के प्रधानों के साथ मीटिंग करके अपनी मंशा से उन्हें अवगत करा दिया था। कहा था कि यह अच्छा काम है। इसमें सभी को लगना होगा। एक अभियान के तौर पर इसे लिया जाएगा। बुधवार से ही गांवों में सफाई का काम शुरू हो जाएगा। प्रधानों ने डीएम को आश्वस्त किया कि जैसा उन्होंने सोचा है, वे वैसा ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
अधिकतर गांवों में सफाई ने पकड़ा जोर, खुद प्रधान भी लगे
डीएम से मिले निर्देशों के बाद ब्लाक स्तरीय कर्मचारी प्रधानों के साथ गांवों की साफ-सफाई में लग गए हैं। विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव मझिया के प्रधान की ओर से गांव में सड़क पर लगे घूरे हटवाए जा रहे हैं। साथ ही सड़कों पर सफाई भी कराई जा रही है। सलारपुर के गांव वनगंवा में भी सफाई का काम चल रहा है। दहगवां ब्लाक के गांव जरौठा में प्रधान अपनी देखरेख में सफाई करा रहे हैं। सहसवान के गांव मुड़सान में प्रधान ने स्वयं सफाई की। ब्लाक सालारपुर के गांव अहरुइया में भी सफाई में लोग जुटे हुए हैं। ब्लाक उझानी के गांव अथइय्या में भी प्रधान की ओर से व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है। इनके अलावा भी गांवों में आज से विशेष सफाई अभियान तेजी से चलने लगा है।
---------------
रोजाना हो रही है मॉनीटरिंग
गांवों में चल रहे सफाई अभियान की डीएम की ओर से लगाए गए अधिकारियों द्वारा रोजाना ही मॉनीटरिंग की जा रही है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों से होने वाले कार्य के बारे में जानकारी की जा रही है। डीएम को रिपोर्ट भी दी जा रही है।
----------
वनगवां में ब्लाक कर्मियों ने लोगों की दी ओडीएफ की जानकारी
सफाई अभियान के दौरान ब्लाक सालारपुर के गांव वनगवां के प्राथमिक स्कूल के बच्चों को ब्लाक कर्मियों ने खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। ----------------
प्रधानपति ने बच्चों संग स्कूल में लगाई पौध
विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव मझिया में प्रधानपति राजवीर सिंह ने आज प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में कई पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हर इंसान को चाहिए वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

-----
गांव के मुख्य रोड के दोनों ओर लगेंगे पौधे
बदायूं। सफाई अभियान के बीच 29 जुलाई को श्रमदान के मौके पर हर गांव में मुख्य रोड पर दोनों ओर पौधे लगवाए जाएंगे। साथ ही गांव में प्रवेश करते ही नाम का बोर्ड भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed