{"_id":"5b085cd74f1c1bf96e8b4aa6","slug":"11527274711-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर संभाला चार्ज, शाम जिला अस्पताल में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर संभाला चार्ज, शाम जिला अस्पताल में छापा
Updated Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--18, 19
दोपहर संभाला चार्ज, शाम को जिला अस्पताल में छापा
एडी हेल्थ और सीएमओ डॉ. आशाराम ने देखे जिला अस्पताल के हालात
इमरजेंसी, हृदय वार्ड समेत अन्य वार्डों में मिली अव्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नए सीएमओ डॉ. आशाराम ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चार्ज संभाल लिया। शाम करीब चार बजे एडी हेल्थ डॉ. नरेंद्र कुमार व नए सीएमओ ने जिला अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख एडी हेल्थ ने 24 घंटे में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे एडी हेल्थ डॉ. नरेंद्र कुमार और नए सीएमओ डॉ. आशाराम जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले दोनों अधिकारियों ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां दवाओं व उपचार से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चेक कीं। दवाइयों के बारे में कहा कि अस्पताल में कौन-कौन सी दवाएं हैं या नहीं है, इसकी पूरी लिस्ट होनी चाहिए। दोनों अधिकारी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीजों को बिछाई गई कई चादरें गंदी पाई गईं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टाफ को लताड़ लगाई। साथ ही रोजाना चादरें बदलने के आदेश दिए। उन्होंने तत्कालीन सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी यहां सीएमओ ने छापा नहीं मारा। किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अगर कार्रवाई होती तो शायद लापरवाही नहीं होती। हृदय वार्ड में भी निरीक्षण के दौरान बेड पर चादरें गंदी पाई गई। इस वार्ड की खिड़की से दूसरे वार्ड में भर्ती महिलाएं दिखाई दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि इस वार्ड की खिड़कियों पर तुरंत परदों का इंतजाम करा लें, जिससे मानवीयता बनी रहे और महिलाओं को भी कोई दिक्कत न रहे। उन्होंने पेइंग, सर्जिकल, मेल, आर्थों वार्ड समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। ऑपरेशन थियेटर और ब्लड बैंक के हालात भी देखे।
----------------
नहीं सुधरे कर्मचारी तो कार्रवाई तय
बदायूं। सीएमओ डॉ. आशाराम मूल रूप से झांसी जिले के निवासी हैं। वर्ष 2011 में एसीएमओ के पद पर जालौन पहुंचे थे। वहीं प्रमोशन के बाद उन्होंने सीएमओ का चार्ज संभाला। शुक्रवार दोपहर बदायूं पहुंचे सीएमओ ने कहा कि जो अब तक विभाग में लापरवाही होती आईं हैं। वह अब नहीं होगीं। जो भी कर्मचारी गैर जिम्मेदार मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।