फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रेनों की संख्या में वृद्घि से होगा इलाके को फायदा

ट्रेनों की संख्या में वृद्घि से होगा इलाके को फायदा

Wed, 11 Apr 2018 07:03 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की संख्या में वृद्घि से होगा इलाके को फायदा
ट्रेनों की संख्या में वृद्धि से
विज्ञापन

होगा उझानी को फायदा
भाकियू नेताओं ने रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) नेताओं ने बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की कमी बताकर रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। भाकियू नेताओं के मुताबिक यहां से लखनऊ और दिल्ली को सीधी ट्रेनें चलने पर व्यापार बढ़ेगा, जिससे इलाके का विकास होगा।
यूनियन के जिला महासचिव आसिम उमर और नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा की ओर से रेलमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पूर्व में मीटरगेज लाइन पर चलने वाली ट्रेनों का भी उल्लेख किया गया है। उनका कहना है कि मीटरगेज लाइन के समय में मरुधर, गोकुल और आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनों से इलाके के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिला करती थी लेकिन ब्राडगेज लाइन बनने के बाद रेलवे ने ट्रेनों की संख्या की ओर गौर नहीं किया। इसका सीधा असर इलाके के विकास और व्यापारिक कामकाज पर पड़ रहा है। व्यापारिक कामकाज प्रभावित होने से किसानों को भी अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रेनों का संचालन दिल्ली और लखनऊ के लिए शुरू हो जाए तो लोगों को दिक्कत नहीं होगी। पिछले साल रेलवे ने रामनगर-मथुरा, मथुरा-लालकुआं और लालकुआं-अनवरगंज के लिए स्पेशल ट्रेनों को संचालन भी किया था लेकिन उन पर समय से पहले ही ब्रेक लगा दिया गया था। इसके विपरीत रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की जो समय सारणी बनाई है, उससे आगरा और मथुरा जाने के लिए यात्रियों को कासगंज जंक्शन पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। इलाके का व्यापारिक कामकाज कानपुर और फर्रुखाबाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed