फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलाया

गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलाया

Fri, 19 Jan 2018 06:28 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलाया
गलती से बस से उतरा बच्चा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया
विज्ञापन

उसावां। दिल्ली से एक परिवार बस से अपने गांव जा रहा था। उनमें से एक छह वर्षीय बालक धोखे से कस्बे के बस स्टैंड गेट पर उतर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को दी। टीम ने बालक को परिवार वालों के सुपर्द कर दिया। बालक सकुशल मिल जाने पर मां और बालक खुश नजर आए।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली से चलकर एक रोडवेज बस कस्बे के बस स्टैंड पर सवारियों को उतारने लगी। बस में सवार एक छह वर्ष का बालक भी अन्य सवरियों के साथ ही धोखे से उतर गया। इसके बाद बस चली गई। कुछ देर बाद बस के जाने के बाद बालक रोने लगा। लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस केे दी। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम गोलू निवासी जिला फर्रुखाबाद बताया। टीम ने तीन घंटे के अंदर बच्चे को परिवार वालों से मिला दिया। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की सदस्य रचना सिंह, सत्यवीर सिंह, थानाध्यक्ष हरिभान सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed