फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं में लगेगा रोजगार मेला, पांच कंपनियां देंगी नौकरी

बदायूं में लगेगा रोजगार मेला, पांच कंपनियां देंगी नौकरी

Mon, 15 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं में लगेगा रोजगार मेला, पांच कंपनियां देंगी नौकरी
युवा - फोटो : demo pic
बदायूं। जिले के बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रयास से यहां रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें पांच कंपनियां यहां आकर बेरोजगारों का साक्षात्कार लेंगी। इनके आधार पर सैकड़ों बेरोजगारों को नौकरी मिलने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी एसआर शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 24 जनवरी को डीएम रोड पर वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में किया जाएगा। इस मेले में जीफोरएस सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड, एमवीटी कृषि मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, रघुवंशी प्राइवेट लिमिटेड और द पोंटी चड्ढा फाउंडेशन कंपनियों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। कंपनियां कई पदों पर अलग-अलग शैक्षिक योग्यता के लोगों को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियां अपनी योग्यता और पद के अनुरूप रोजगार मेले में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हर कंपनी में सैकड़ों पद रिक्त हैं जिनके लिए योग्य आवेदकों का चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनियों को ऑनलाइन आवेदन भेजा जा सकता है, इसके अलावा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर भी आवेदन किया जा सकता है। बताया कि ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्यदिवस में सेवायोजन कार्यालय आकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed