{"_id":"5a4e4f514f1c1b0d788b6cb9","slug":"11515081553-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफरेयाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफरेयाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे अफसर
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-32, 45, 46, 47
भूमाफिया के खिलाफ सड़क पर उतरे अफसर
एंटी भू-माफिया टीम ने कब्जा मुक्त कराई सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन, शहर में कब्रिस्तान से हटाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शासन के निर्देश पर शनिवार को डीएम और एसएसपी समेत जिले भर के अफसर सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराने निकले। अफसरों के नेतृत्व में कछला, बिल्सी, कुवरगांव समेत 21 गांवों में अभियान चलाकर सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई। शहर में बड़ी जियारत के कब्रिस्तान से प्रशासन की टीम ने जेसीबी ले जाकर अवैध कब्जा हटाया।
कुंवरगांव। गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी चंद्रप्रकाश पहले बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद में पहुंचे। जहां 3.255 हेक्टेयर पर ट्रैक्टर व जेसीबी चलवाकर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। वहीं पड़ोस क गांव नरऊ पसा में ग्राम समाज, खलिहान पर अवैध कब्जा हटवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाली कराए गए खलिहान पर बोर्ड लगाया जाए। यह भूमि सामाजिक कार्य में इस्तेमाल की जाए। उन्होंने लोगों की परेशानी को देखते हुए 400 मीटर की कच्ची सड़क को पक्की रोड तुरंत बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नरऊपसा में चहारदीवारी न होने पर प्रधान पति नरेश को निर्देश दिया कि लोगों की सहायता से बाउंड्री बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद सारे कार्यों का पुनरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीओ को निर्देश दिए कि इन गांवों में किसी प्रकार की कोई भी अवैध कब्जे में जमीन नहीं रहना चाहिए। वहीं शहर में बड़ी जियारत के कब्रिस्तान से प्रशासन की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जे को हटाया। पिछले दिनों यहां नींव खोदकर निर्माण करने वाले सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
---------
तीन गांवों में चला अभियान, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में
उझानी। टीम सबसे पहले कछला क्षेत्र के गांव सावंती नगला पहुंची। एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ भूूषण कुमार की देखरेख में राजस्व कर्मियों ने ग्रामीण विजय फौजी की शिकायत पर उसकी जमीन की पैमाइश कराई। उसकी काफी जमीन दूसरों के कब्जे में निकली। फौजी की कृषि योग्य भूमि को अभियान के दौरान ही कब्जामुक्त करा दिया गया। इसके अलावा पिपरौल और तेलियानगला में भी जमीन कब्जामुक्त कराया। अभियान के दौरान एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीन ग्रामीणों को भी हिरासत में ले लिया। टीम में तहसीलदार आरपी चौधरी, सुरेशपाल, रामनिवास मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
बरनीघाट में एडीएम ने ग्रामसभा की भूमि कराई मुक्त
बिल्सी। गुरुवार को एडीएम महेंद्र सिंह, एसपी देहात डॉ.एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम गांव बरनीघाट पंहुचकर ग्राम सभा की करीब 45 बीघा भूमि पर अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराया। तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि कई दिनों यहां से शिकायत आ रही थी। पूर्व में लेखपाल द्वारा की पैमाइश के मुताबिक ग्रामसभा की भूमि को मुक्त करने की कार्रवाई की। जैसे ही प्रक्रिया शुरू की तो कब्जाधारकों ने विरोध करने की कोशिश की। मगर अधिकारियों के समझाने पर सभी शांत हो गए। वहीं गांव बुद्धनगर में भी तहसीलदार के नेतृत्व में ग्रामसभा, पंचायत घर से अवैध कब्जा का खत्म कराया। साथ ही कई भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण भी मौके किया गया।
--------
चकरोड को कराया कब्जा मुक्त
दातागंज। एसडीएम दातागंज व सीओ ने नगर में लोगों को जमीन को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार ने उसहैत थाने के गांव मुगरा में जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद में गांव ज्योतिपुर में चार चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। गांव अकबरपुर में तीन चकरोड को जेसीबी के माध्यम से कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान राजस्व अधिकारी, लेखपाल व पुलिस मौजूद रही।
----
कचैरा में चला अभियान, लेखपाल निलंबित
कादरचौक। कचैरा ग्राम पंचायत की जमीन पर भू माफिया के अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार राजेंद्र चौधरी और राजस्व टीम के साथ थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने ग्राम समाज जमीनों पर हो रहे कब्जों को हटवाया। वहीं बीते दिनों गंगा की कटरी में सैकड़ों बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा हटवाने के लिए कई थानों की पुलिस पीएसी के साथ जिला के बड़े अधिकारी भी गए थे। स्थानीय लोगों ने लेखपाल की भूमिका पर सवाल भी खड़े किए। इसमें लेखपाल की भूमिका संदिग्ध मिली। इसी को देखते हुए लेखपाल अभिलाख सिंह को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। इधर ब्लाक क्षेत्र में लगभग 500 सौ भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन को नोटिस पहुंचने से भूमाफिया मे खलबली मची हुई है।
---
चकरोड से हटवाया अवैध कब्जा
मूसाझाग। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरुआ में चकरोड की भूमि पर अवैध कब्जा करके गन्ने की फसल बो रखी थी। बृहस्पतिवार को एसओ मूसाझाग राकेश सिंह चौहान ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर चकरोड की भूमि कब्जा मुक्त कराई।