फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कबड्डी के जूनियर वर्ग में करनपुर व सुजानपुर अव्वल

कबड्डी के जूनियर वर्ग में करनपुर व सुजानपुर अव्वल

Tue, 28 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी के जूनियर वर्ग में करनपुर व सुजानपुर अव्वल
Sports
बिसौली। अव्यवस्थाओं के बीच जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसका उद्घाटन बीईओ महेंद्र मिश्रा ने किया। कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में करनपुर, बालिका वर्ग में सुजानपुर, प्राइमरी बालक वर्ग में भानपुर, बालिका वर्ग में छिबउकलां ने बाजी मारी। बिना तैयारी के आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे सड़क पर नंगे पांव दौड़े।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में सर्वा की टीम ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में हर्रायपुर के सुबोध, बालिका वर्ग में सुजानपुर की शीतल और प्राइमरी बालक वर्ग में पैगा के विष्णु, बालिका वर्ग में बिसौली की आरती अव्वल रहीं। वहीं दो सौ मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में करनपुर के विकास, बालिका वर्ग में बिसौली की दीक्षा और प्राइमरी बालक वर्ग में खजुरिया के मुस्तकीम, बालिका वर्ग में हर्रायपुर की मीना पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में करनपुर, बालिका वर्ग में सुजानपुर, प्राइमरी बालक वर्ग में भानुपर, बालिका वर्ग में छिबउकलां ने बाजी मारी। लंबी कूद के जूनियर बालक वर्ग में हर्रायपुर के रवि, बालिका वर्ग में चंदपुरा की शिवानी, प्राइमरी बालक वर्ग में पैगा के विष्णु, बालिका वर्ग में हर्रायपुर की मीना पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद के जूनियर बालक वर्ग में चंदपुरा के सत्येंद्र, बालिका वर्ग में चंदपुरा की शिवानी और प्राइमरी बालक वर्ग में शेखूपुरा के प्रेमसिंह, बालिका वर्ग में हर्रायपुर की वीरवती अव्वल रहे। बीईओ महेंद्र मिश्रा और एबीआरसी प्रभाकर सक्सेना ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में न्याय पंचायत प्रभारी शिवलाल और हरीश शर्मा रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, मंत्री अनुज शर्मा, कुंवरसेन, विकास, प्रवीन, शोभा सक्सेना, कौशल जौहरी, सीमा, रेखा, वीरेश, विजेन्द्र, महावीर, तरूण, साहू सावेन्द्र, ओमेन्द्र, शराफत, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed