{"_id":"5a16c7474f1c1b4e718b50a3","slug":"11511442247-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सन्नाटा, तो कहीं चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सन्नाटा, तो कहीं चर्चाओं का बाजार गर्म
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद खाली पड़ा चुनाव कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने विभिन्न पार्टियों के चुनावी कार्यालयों का जायजा लिया। गुरुवार को अधिकतर चुनावी कार्यालय खाली दिखे। कहीं-कहीं पर जरूर कुछ लोग चुनावी चर्चा करते नजर आए। सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष अपनी पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं और आंकड़ों में विपक्षी को अपनी जीत के आसपास तक नहीं भटकने दे रहे हैं।
------
दिनभर आज जाते रहे कार्यकर्ता
दोपहर पौने बारह बजे सपा के मुख्य चुनाव कार्यालय में दो लोग मौजूद थे। इनमें से एक वहां पर रखी कुर्सियों को ठीक कर रहा था, तो दूसरा व्यक्ति अखबार पढ़ने में व्यस्त था। पूछने पर बताया कि सुबह से यहां पर प्रत्याशी नहीं आई हैं। हालांकि सुबह से ही कार्यकर्ता जरूर आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना था कि जिले में सपा का पचरम लहराएगा।
-------
चुनावी गाणित में व्यस्त दिखे भाजपाई
दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय पर आठ से 10 लोग बैठे हुए थे। जो आपस में चर्चा कर रहे थे कि कहां पर हमारे प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान हुआ, तो कहां पर दूसरे प्रत्याशी को वोट मिला। वहीं मतगणना में एजेंट बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य का कहना है कि भाजपा भारी मतों से सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बार जनता ने एकजुटता दिखाई है और भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इसका फायदा अब जनता को भी मिलेगा। बिना किसी भेदभाव के विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
-------
दिनभर सूना पड़ा रहा कार्यालय
दोपहर सवा बारह बजे बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर मुख्य गेट पर ताला लगा था। न तो प्रत्याशी था और न ही समर्थक मौजूद थे। पड़ोस में पूछने के बाद में पता चला कि यहां पर बुधवार शाम के बाद में ताला डाल दिया गया। तब से अब तक कोई नहीं आया है। वहीं जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने बताया कि पूरे जिले में बसपा बढ़त बनाए हुए है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बेहतर परिणाम आएगा। जनता बसपा को पसंद करती है। सत्ता पक्ष जनता की आवाज को दबा रहा है।