फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो हजार किसानों को दिए 16 करोड़ के ऋणमाफी प्रमाणपत्र

दो हजार किसानों को दिए 16 करोड़ के ऋणमाफी प्रमाणपत्र

Sat, 30 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दो हजार किसानों को दिए 16 करोड़ के ऋणमाफी प्रमाणपत्र
कुंवरगांव। यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित किसान ऋण मोचन कार्यक्रम में शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो हजार किसानों को 16 करोड़ रुपये के कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था उस वायदे को पूरा किया है। एक लाख रुपये तक के किसानों के कर्ज माफ किए हैं। सरकार का एक ही नारा है सबका साथ-सबका विकास। उसी को लेकर सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चल रहे कई अवैध धंधों पर रोक लगा दी है। पहले गोकशी होती थी अब करने वाले सलाखों के पीछे हैं। या फिर प्रदेश ही छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने दोहराया कि उनका क्षेत्र एक मां के समान है। जिस तरह संतान अपने मां का ख्याल रखती है उसी तरह वह क्षेत्र के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। क्षेत्र के विकास को किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। महेश गुप्ता ने कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में तराजू के एक पलड़े में नरेंद्र मोदी और दूसरे में बाकी सभी दल होंगे। फिर भी मोदी जी के नेतृत्व में देश में मजबूत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने किसान मुनीश पाल सिंह, चंद्रपाल, अतर प्रताप सिंह, डोरी लाल, इंद्रपाल, दानवती, होते लाल, सोहन पाल, मान सिंह, दानवीर, प्रेम सिंह, जग्गू, मुनेंद्र, रामचरन समेत 20 किसानों को अपने हाथ से ऋण मोचन के प्रमाणपत्र प्रदान किए। इससे पहले विधायक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि यदि कोई ऐसा किसान है जो अब दूसरे प्रदेश में रहने लगा है। अब वह यहां का रहने वाला है तो वह ऋण माफी को अपना दावा कर सकता है। उसका भी कर्जा माफ होगा। समारोह में एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य,तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद चौधरी के अलावा सोवरन सिंह, अर्पित मौर्य, राम शर्मा, हरवंश शाक्य, गुड्डू गुप्ता, अजय सक्सेना, मिक्की सिंह, ताहिर, कैलाश उपाध्याय,महेश चंद्र गुप्ता, मेनका पाठक आदि थे।

---
...कहां हैं बीडीओ
कुंवरगांव। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जिला कृषि अधिकारी से पूछा, बीडीओ कहां हैं। इस पर उन्होंने कहा कि होना तो चाहिए था पता नहीं क्यों नहीं हैं। इधर, बीडीओ सच्चिदानंद ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। जिसकी वजह से वह वहां नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed