{"_id":"59cc7a9f4f1c1bc1538b4c54","slug":"11506572959-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान के प्रस्ताव लिए नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान के प्रस्ताव लिए नहीं पहुंचे अधिकारी
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। गांव रहमा में राशन की दुकान का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से नहीं हो सका। इससे नाराज गांव वालों ने हंगामा काटा। साथ ही डीएम से शिकायत की।
तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम रहमा की राशन की दुकान काफी समय से निरस्त चल रही है। जिसके लिए खुली बैठक में नए कोटेदार के लिए प्रस्ताव होना है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय जगत पर प्रस्ताव की तिथि निहित की गई। राशन की दुकान लेने के इच्छुक करीब आधा दर्जन दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए, लेकिन जब करीब तीन बजे तक ब्लॉक मुख्यालय से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा काटना शरू कर दिया। लोगों ने अधिकारियों के नहीं पहुंचने की शिकायत डीएम से की। इस मौके पर गांव के राजेंद्र मौर्य, पप्पू वर्मा, कुंदन सागर, नरेश वर्मा, तस्लीम अहमद गद्दी, बच्चन अली, जैनुद्दीन, भूरे गुप्ता, भूरे अली, मुकीम, सलीम आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन शर्मा का कहना है कि बुधवार के लिए खुली बैठक में राशन की दुकान का प्रस्ताव पर आने की तिथि नियत की गई थी। इस कारण प्रस्ताव की तिथि निरस्त कर दी गई है।