{"_id":"5982a7614f1c1b62698b46ec","slug":"11501734753-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी की अंत्येष्टि
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत।
लोकतंत्र सेनानी जय प्रकाश भारद्वाज का बुधवार को अटैना गंगाघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह और सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया पुलिस-प्रशासन की ओर से यहां मौजूद रहे। दोनों अफसरों ने पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
उसहैत कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी जय प्रकाश भारद्वाज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे जय प्रकाश भारद्वाज 1975 में इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए थे। अटैना गंगा घाट पर बुधवार को उनके बड़े बेटे गिरीश चंद्र भारद्वाज ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उनको सलामी दी गई। शव यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह के अलावा राणा प्रताप सिंह, ओमेंद्र पाल सिंह समेत कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। जय प्रकाश भारद्वाज पत्रकार गोविंद भारद्वाज के ताऊ थे।