{"_id":"59427ade4f1c1bb2198b465e","slug":"11497529054-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला चौराहे पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला चौराहे पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कछला चौराहे समेत हुसैनपुर और ननाखेड़ा रोड पर सड़क किनारे ठेला-खोमचा वालों पर बृहस्पतिवार को पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने पहले तो अतिक्रमणकारियों को खुद हट जाने का मौका दिया फिर दोपहर में उन्हें खदेड़ दिया।
चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, पुलिस कर्मियों के साथ पूर्वाह्न कछला चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने चौराहे के आसपास करीब एक दर्जन ठेला-खोमचा वालों से बात कर उन्हें सड़क किनारे से हट जाने की सलाह दी। दोपहर तक अतिक्रमणकारी नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान खासकर चाट-पकौड़ी और फल विक्रेताओं को सामान समेटना भी मुश्किल हो गया। हुसैनपुर खेड़ा और ननाखेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस कर्मियों का शिकंजा रहा। पुलिस ने ननाखेड़ा रोड पर नगर पंचायत कार्यालय मोड़ तक रास्ता पूरी तरह साफ करा दिया। दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों के आगे रखे सामान को समेट लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की सीमा में ठेला-खोमचा वालों को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।